फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   135 centers were created, objections were sought till 14

Lakhimpur Kheri News: 135 केंद्र बनाए गए, 14 तक मांगीं आपत्तियां

Mon, 11 Nov 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
135 centers were created, objections were sought till 14
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार 135 केंद्रों पर छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियां ऑनलाइन की दर्ज की जाएंगी। 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 306 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 58 राजकीय, 45 सहायता प्राप्त और 203 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर केंद्रों की सूची शासन को भेजी गई थी। इसके बाद केंद्रों की सूची सार्वजनिक की गई है। इस बार भौगोलिक सुविधाओं को देखते हुए इस बार 135 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही सूची शासन को भेजी गई थी। आपत्तियां मांगी गई हैं। जिन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद उनका निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्यों को अपनी लॉगिन आईडी से आपत्तियां अपलोड करनी होंगी। इसकी अंतिम तिथि 14 नवंबर है, निस्तारण 23 नवंबर तक होगा। इसके बाद जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति निर्धारित केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजेगी, जिसके बाद यूपी बोर्ड की ओर से केंद्रों की फाइनल सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed