{"_id":"5cae32a9bdec22143d398532","slug":"131554920105-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडन संस्कार कराने आईं महिलाओं के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार कराने आईं महिलाओं के गहने उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदानगर/मझगईं। थाना पलिया की चौकी मझगईं के गांव बल्लीपुर से मुंडन संस्कार कराने शारदानगर स्थित बालाजी के मंदिर आईं महिलाओं के गले से मटर माला नोच ली गईं, लेकिन इसकी जानकारी महिलाओं को नहीं हुईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर मौके से कुछ महिलाओं को पकड़ा, जिनकी तलाशी ली गई, लेकिन बरामदगी न होने और संभ्रांत घरों की होने के कारण महिलाओं को छोड़ दिया गया।
बल्लीपुर निवासी सुशील कुमार अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव की महिलाओं के साथ शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर गए थे। इस दौरान पूजा पाठ होने के बाद मुंडन संस्कार संपन्न हुआ और सभी महिला व पुरुष बालाजी के दर्शन करने लगे। इस दौरान कई महिलाओं के गले से गहने गायब हो गए। दर्शन कर जब महिलाएं वापस आईं, तब उन्हें गले से मटर माला गायब हो जाने की बात पता चली। बल्लीपुर निवासी रेशमा पत्नी पप्पू के पांच सौ रुपये, प्रीति पत्नी अजय निवासी पलिया के गले से सात हजार की माला, लक्ष्मी देवी पत्नी अनिल निवासी मझगईं के गले से आठ हजार रुपये की मटर माला, ममता देवी पत्नी सुशील निवासी बल्ल्लीपुर के गले से 10 हजार रुपये की माला चोरी हो गई। गांव की महिलाओं ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने चार-पांच महिलाओं को पकड़ा भी था, मगर उनके जेवर वापस नहीं दिलवाए गए। उधर इस बाबत शारदानगर पुलिस चौकी इंचार्ज महेश गंगवार ने बताया कि शक के आधार पर कुछ महिलाओं को पकड़ा गया था। महिला सिपाहियों ने उनकी तलाशी भी ली, लेकिन कोई माला नहीं मिल सकी। वहीं पकड़ी गईं महिलाओं के बारे में जानकारी की गई तो वह संभ्रांत घरों की निकलीं, जिस पर सभी को छोड़ दिया गया।