फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मैलानी में कान्हा गौशाला के लिए हुआ भूमि का सीमांकन छुट्टा पशुओं से निजात मिलने की उम्मीदें बढ़ीं

मैलानी में कान्हा गौशाला के लिए हुआ भूमि का सीमांकन छुट्टा पशुओं से निजात मिलने की उम्मीदें बढ़ीं

Thu, 17 Jan 2019 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
मैलानी में कान्हा गौशाला के लिए हुआ भूमि का सीमांकन छुट्टा पशुओं से निजात मिलने की उम्मीदें बढ़ीं

विज्ञापन

मैलानी में कान्हा गोशाला के लिए हुआ भूमि का सीमांकन

मैलानी। शासन के निर्देश पर यहां कान्हा गोशाला के लिए सलावत नगर ग्राम पंचायत में पौने दो एकड़ भूमि का सीमांकन हो गया है। ग्राम पंचायत का प्रस्ताव मिलने पर नगर पंचायत गोशाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेगी।
ईओ आलोक वर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव की वीडयो कांफ्रेंसिंग के बाद गत दिनों डीएम के यहां सीडीओ, एडीएम, बीडीओ, एसडीएम, ईओ की बैठक में डीएम ने जिले की चार नगर पालिकाओं में अनिवार्य तथा नगर पंचायतों में स्वेच्छिक रूप से और ब्लाकों में चरागाह की भूमि पर फिलहाल अस्थाई गोशाला बनाने की बात कही। बैठक में अकेले ईओ ने नगर पंचायत मैलानी में गोशाला बनाने की बात कही। इस पर डीएम ने एसडीएम गोला को जमीन उपलब्ध कराने को कहा। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल देवेंद्र सिंह ने यहां पहुंच नगर से सटी ग्राम पंचायत सलावत नगर में फॉरेस्ट कोठी के पीछे पड़ी करीब पौने दो एकड़ नवीन परती भूमि का सीमांकन गोशाला के लिए किया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि सलावत नगर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मिलने के बाद नगर पंचायत तत्काल कान्हा गोशाला का प्रस्ताव शासन को भेज देगी। गोशाला बनने से यहां जल्द ही छुट्टा पशुओं से निजात मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मौजूदा समय में नगर में दर्जनों गौवंशीय पशु छुट्टा घूम रहे हैं और ये पशु बड़े पैमाने पर खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे काश्तकारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। छुट्टा पशु समस्या बने हुए हैं। फिलहाल यहां बंद चल रहे काजी हाउस को गौ संरक्षण केंद्र का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed