फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कांवडिय़ों की सुरक्षा का खाका तैयार

कांवडिय़ों की सुरक्षा का खाका तैयार

Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांवडिय़ों की सुरक्षा का खाका तैयार
कांवड़ियों की सुरक्षा का खाका तैयार
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। भोले बाबा को जलाभषिेक करने वाले कांवड़ियों को आवागमन में दिक्कत न हो। इसके लिए पुलिस ने रूट व्यवस्था सहित उनकी सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा है। गोला में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाकचौबंद की गई है। पांच इंस्पेक्टर समेत करीब 400 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। जिले को छह जोन 34 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा छह मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जिले को छह जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन में एक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। गोला में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पांच इंस्पेक्टर, पांच दरोगा, पांच महिला दरोगा, 200 सिपाही, 50 महिला सिपाही, 100 होमगार्ड, एक प्लाटून पीएसी, एक फायर टेंडर, दो एपी गारद, चार ट्रैफिक सिपाही तैनात होंगे। इसके अलावा आठ एसओ मय हमराही के प्रत्येक सोमवार को गोला में तैनात रहेंगे। रूट व्यवस्था की देखरेख के लिए सात सीओ, 36 दरोगा लगाए गए हैं। बाहरी जिलों से आए पुलिसकर्मियों की भी सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगाई गई है। सभी चौकी प्रभारी अपने-अपने रूट पर हमराहियों के साथ भ्रमण पर रहेंगे। शहर से सटे लिलौटीनाथ मंदिर पर छह इंस्पेक्टर, पांच एसआई, 21 सिपाही, छह महिला सिपाही, एक फायर टेेडर रहेगा।
विज्ञापन

--------
रविवार और सोमवार को यह रहेेगा रूट डायवर्जन
मोहम्मदी की तरफ से आने वाले वाहनों को गोमती मोड़ से अमीरनगर होते हुए निकाला जाएगा। कसबा पलिया से बस्तौली होते हुए लखीमपुर बड़े वाहन आएंगे। दतेली से खुटार रोड पर जाने वाले वाहन गोला बाईपास से होकर गुजरेंगे। चौकी इंचार्ज संसारपुर खुटार रोड की व्यवस्था संभालेंगे। मनकापुर तिराहे से गोला जाने वाले वाहन वाया कैमहरा, सिकंद्राबाद होकर निकलेंगे। सिकन्द्राबाद-गोला मार्ग पर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सिकंद्राबाद में रहेगी विशेष निगाह
सिकंद्राबाद। वर्ष 2014 में सिकंद्राबाद में कथित अभद्रता को लेकर कांवडियों ने जमकर हंगामा किया था। जमकर मारपीट हुई थी। दोबारा घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए एएसपी ने कमर कस ली है। उन्होंने एसओ नीमगांव और चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद को विशेष सतर्कता बरतने और भ्रमणशील रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।
-------
शहर में इस रूट से निकलेंगे कांवडिए
कांवड़ियों का जत्था महेवागंज होते हुए लिलौटी नाथ मंदिर गढ़ी रोड़ से भुइफोरवानाथ मंदिर पहुंचता है और जलाभिषेक करने के बाद छोटी काशी गोला के लिए रवाना होता है। निघासन रोड से आने वाले कांवड़ियों को भुइफोरवानाथ मंदिर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए मेला मैदान पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। कांवडिया यहां जलाभिषेक करने के बाद भुइफोरवानाथ मंदिर रोड से धर्मकांटा होते हुए संकटादेवी पहुंचेंगे। यहां से गोला रोड पर होते छोटी काशी को प्रस्थान करेंगे। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि संकटा देवी और गोला रेलवे क्रासिंग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
----------
24एलकेएच 205, 206

छोटी काशी में सावन मेले की तैयारियां शुरू
बनने लगीं सड़के, मंदिर परिसर का हो रहा सौंदर्यीकरण
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में सावन मेले को लेकर नगर पालिका और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पालिका मंदिर को जाने वाले मार्गों सहित नगर की रोडों के किनारे इंटर लाकिंग का कार्य शुरू करा दिया है। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है।
28जुलाई से शुरू हो रहे सावन मेले को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा गोकर्ण तीर्थ की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए स्टील की स्थाई बेरीकेडिंग लगवाई गई है। पार्वती सत्संग स्थल की टूटी टिनशेड को सही कराया जा रहा है। सावन में बरसात के दौरान मेलार्थियों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए नगर की अलीगंज रोड, मंदिर को जाने वाले डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क के पास स्लोप मिल डायवर्जन रोड किनारे इंटरलॉकिंग कराई जा रही है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि सावन के मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मंदिर और तीर्थ परिसर की साफ सफाई के लिए 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाए गए हैं। शौचालय से लेकर ठहरने के स्थान तक की समुचित व्यवस्था की जा रही है। पार्किंग स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था रहेगी। तीर्थ परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
------------
12 प्वाइंट पर लगेंगे सीसी टीवी कैमरे
सावन मेले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर, तीर्थ परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। गर्भ गृह में चार, मंदिर के प्रवेश के प्रमुख मार्ग, निकास द्वार, बरामदे, तीर्थ परिसर, बरेली धर्मशाला, मेला कार्यालय, मिल डायवर्जन रोड सहित मंदिर के इर्द गिर्द सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी।
---------
यात्रियों के ठहरने के लिए बने हैं सत्संग स्थल
मंदिर परिसर में बाबा विश्वनाथ माता पार्वतीए माता जानकीए चंद्रभाल बाबा सत्संग स्थलए नीलकंठ मैदानए यात्रियों के ठहरने के लिए सुनिश्चित किए गए हैंए जिनकी साफ सफाई कराई जा रही है।
---------
निशुल्क मिलेगा गंगाजल
सावन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ नगर पालिका द्वारा कई काउंटर लगाए जाते हैं। इन काउंटरों पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निशुल्क गंगाजल, जूता चप्पल, घर खोया पाया पूछताछ के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

-------
24एलकेएच208

क्लेशहरण मंदिर पर तैयारियां शुरू
ममरी। छोटी काशी के शिव मंदिर का अभिन्न अंग माना जाने वाला अहदनगर के प्राचीन क्लेशहरण मंदिर पर सावन मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुजारी विश्नू गिरि और प्रधानपति मुकेश गुप्ता सहित श्रद्धालु तैयरियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed