फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रधान और कोटेदार के मकान शानदार पर शौचालय नहीं बने

प्रधान और कोटेदार के मकान शानदार पर शौचालय नहीं बने

Thu, 19 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और कोटेदार के मकान शानदार पर शौचालय नहीं बने
टॉप बाक्स पेज तीन
विज्ञापन

19एलकेएच14, 17
यहां तो खुद ही ‘खुले’ में जा रहे ‘जिम्मेदार’
प्रधान और कोटेदार ने बनवाए शानदार मकान, लेकिन नहीं बनवाए शौचालय
गांव में टीम की टिगरिंग के दौरान हुआ खुलासा
डीपीआरओ ने लगाई फटकार, जल्द बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करने की मुहिम को ग्राम प्रधान और कोटेदार ही पलीता लगा रहे हैं। लाखों की लागत से शानदार मकान बनवाने के बावजूद घर में शौचालय नहीं बनवाया है, बल्कि सुबह लोटा लेकर प्रधान, कोटेदार सहित परिवार के लोग खेत में शौच को जाते हैं। यह मामला निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बंगलहा कुटी का है, जहां सुबह टिगरिंग करने वाली टीम ने इसका खुलासा होने पर मामले की जानकारी डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद को दी है।
निघासन की ग्राम पंचायत बंगलहा कुटी को ओडीएफ करने की मुहिम चलाई जा रही है, जिस दौरान स्वच्छाग्रहियों की टीम को पता चला कि प्रधान बेनी माधव और कोटेदार राजेंद्र कुमार के घरों में शौचालय नहीं बने हैं जबकि मकान को लाखों की लागत से बनाया गया है। फालोअप करने वाली टीम से ग्रामीणों ने भी इस बात की शिकायत की। जानकारी मिलने पर डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद भी हैरान रह गए। डीपीआरओ ने प्रधान और कोटेदार को फोन पर फटकार लगाते हुए तुरंत शौचालय बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पांच साल पहले मकान बनवाया था। पंचायत चुनाव में ज्यादा पैसा खर्च होने के चलते शौचालय नहीं बनवा पाया था। फिर गांव को ओडीएफ कराने के लिए अन्य घरों में शौचालय बनाने के काम में मिस्त्री बिजी थे। अब शौचालय बनवाने के लिए गड्ढा खोदवाया जा रहा है। जल्द ही शौचालय बनवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनी माधव, ग्राम प्रधान, बंगलहा कुटी
वर्जन........
बंगलहा कुटी के प्रधान और कोटेदार ने अपने घरों में शौचालय नहीं बनवाया है, जो चिंता का विषय हैै। गांव को ओडीएफ कराने के अभियान का प्रधान और कोटेदार महत्वपूर्ण हिस्सा हैं इसलिए प्रधान और कोटेदार को शीघ्र शौचालय बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को दोनों ने गड्ढे खुदवाएं हैं।
- चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed