फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   second position for lakhimpur kheri in mission indradhanush

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में लखीमपुर को मिला दूसरा स्थान

Thu, 25 Jan 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
second position for lakhimpur kheri in mission indradhanush
mission indradhanush
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की समीक्षा में लखीमपुर जिला लखनऊ मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। राजधानी को पछाड़ते हुए 77.3 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर जिले ने दूसरी रैंकिंग हासिल की है। जबकि जिला सीतापुर अव्वल और हरदोई फिसड्डी रहा। वहीं रायबरेली तीसरे, लखनऊ चौथे और उन्नाव पांचवें पांचवे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बता दें, मिशन इंद्रधनुष में दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नौ जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगने थे, जिसकी शुरूआत अक्तूबर-2017 में हुई थी। यह अभियान अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी-2018 में चार चरणों में चला। इसको सफल बनाने के लिए शिक्षक, डॉक्टर, आंगनबाड़ी वर्कर को लगाया गया था। इसकी लगातार समीक्षा और लोगों को जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों से ही जिले की मंडल में दूसरी रैंकिंग आई है।
विज्ञापन


फरवरी में आ सकती है केंद्र सरकार की टीम
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अभियान की फरवरी में केंद्र सरकार की टीम जिले पर आकर अभियान का सर्वे करेगी, जिसके बाद ही तय होगा कि अभियान के लिए आगे और कौन से प्रयास करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चरणों में चला था अभियान
अक्तूबर-17 के पहले चरण में 31945 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 28087 बच्चों का टीकाकरण हुआ। दूसरा चरण नवंबर-17 में 26963 के सापेक्ष 25301, तीसरा चरण दिसंबर-17 में 26049 के सोपक्ष 25409 और चौथा चरण जनवरी-18 में 23022 बच्चों के सापेक्ष 21929 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसी तरह पहले चरण में 8150 गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष 7920, दूसरे चरण में 7338 के सापेक्ष 7125, तीसरे चरण में 6634 के सापेक्ष 6444 और चौथे चरण में 5780 के सापेक्ष 5622 गर्भवती का टीकाकरण किया गया।

ये लगाए गए टीके
अभियान में टीबी, पोलियो, काली खांसी, टिटनेश, जेई, दिमागी बुखार, निमोनिया, खसरा और पीलिया के टीके शामिल है। इन्हें बच्चे के जन्म लेने, उसके बाद डेढ़, ढाई और साढ़े तीन माह पर टीके लगाए जाते हैं। फिर नौ, 16 एवं 24 माह पर लगाए जाते हैं। इसी तरह गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगते हैं।


जिले को जो उपलब्धि मिली है। उसके लिए अभियान में लगे डॉक्टर, शिक्षक व अन्य लोग बधाई के पात्र हैं। इसके लिए जिले की जनता भी बधाई योग्य हैं जिसने जागरूक होकर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
डॉ. जावेद अहमद सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed