फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   क्रिसमस पर हुई सामूहिक प्रार्थनाएं, जलाईं कैंडल

क्रिसमस पर हुई सामूहिक प्रार्थनाएं, जलाईं कैंडल

Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस पर हुई सामूहिक प्रार्थनाएं, जलाईं कैंडल
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। चर्चों में आधी रात से ही क्रिसमस मनाया जाने लगा। लोगों ने रात 12 बजे ही चर्च में कैंडल जलाईं और आतिशबाजी की। सुबह शहर के सभी चर्चों में लोग प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए। पादरी ने प्रार्थना कराने के बाद शांति की दुआ की। इस मौके पर चर्च में दिन भर मेला लगा रहा। सांता क्लाज बनकर लोगों ने बच्चों को उपहार बांटे।
सोमवार को पूरे जिले में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। शहर के सिविल लाइंस स्थित चर्च, मेन रोड स्थित चर्च और और डॉन बॉस्को कॉलेज स्थित चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लोगों ने चर्च में कैंडल जलाईं और प्रार्थना की। पादरी ने चर्च में सामूहिक प्रार्थना कराई और विश्वशांति की दुआ की। गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस चर्च में लगा क्रिसमस मेला
सिविल लाइंस के प्रोटेस्टेंट चर्च परिसर में दिन भर मेला लगा रहा। यहां खानपान की चीजों से लेकर गुब्बारे, कैंडल, बाइबिल और अन्य समान की दुकानें सजी रहीं। मेले में सभी समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चर्च के बाहर कैंडल जलाने वाले लोगों की भीड़ रही। चर्च में जगह कम होने से लोगों ने परिसर में भी खड़े होकर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांता क्लाज ने बच्चों को बांटे उपहार
सिविल लाइंस स्थित चर्च समेत विभिन्न चर्चों में सांता क्लाज बनकर आए लोगों ने बच्चों को चॉकलेट, टॉफियां, खिलौने आदि उपहार भेंट किए। सांता क्लाज के पहुंचते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने उन्हें घेर लिया। उपहार पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।

घरों पर केक काटकर मनाया क्रिसमस
क्रिसमस के मौके पर लोगों ने अपने घरों को भी गुब्बारों, कागज के फूलों, रंग बिरंगी पन्नियों से बड़ी ही भव्यता से सजाया, क्रिसमस ट्री को भी खिलौनों और गुब्बारों आदि से सजाने के बाद केक काट कर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। उपहारों का आदान प्रदान भी हुआ। कई जगह क्रिसमस पार्टियों का भी आयोजन किया गया। क्रिसमस को लेकर युवाओं और बच्चों में काफी क्रेज दिखाई दिया। इससे जिले भर में खासी रौनक रही।

पनाहपुर गांव में भी रही क्रिसमस की धूम
शहर के अलावा पसगवां क्षेत्र के पनाहपुर गांव में भी क्रिसमस उत्साह के साथ परंपरागत रूप से मनाया गया। चर्च में पादरी ने सामूहिक प्रार्थना कराई और वहां क्रिसमस का मेला लगा। मालूम हो कि पनाहपुर गांव में ईसाई समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में हैं। इसलिए वहां क्रिसमस बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है।

क्रिसमस पर असहायों को कराया भोजन
बांकेगंज।
कस्बा की कुकरा रोड स्थित बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च में क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर पास्टर अशोक कुमार ने प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा की। इस दौरान ग्रंट नंबर दस प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव ने केक काटकर लोगों को क्रिसमस की बधाइयां देते हुए गरीबों और असहायों को भोजन कराया गया।

25 यूएचएलपीएच01ए 02ए 03

पनाहपुर में लगा क्रिसमस मेला
- पादरी ने की दुआ, ग्रामीणों को दिया प्रभु का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
उचौलिया।
क्षेत्र के गांव पनाहपुर में क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूरी तरह से ईसाई समुदाय वाले इस गांव में क्रिसमस के अवसर पर खासी चहल पहल रही। गांव स्थित ईस्टर मेमोरियल चर्च में पादरी ईपी सिंह ने विशेष प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु का संदेश सुनाया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर चर्च के पास स्थित मैदान में मेला लगा, जिसमें दूर दराज से आए हजारों लोगों ने शिरकत की। इस दौरान मेले में लगी चाट, मिठाई, खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महिला पुलिस और पीएसी तैनात रही।

पापों से उद्धार को जन्मे यीशु रॉबर्ट
मैलानी। लिटिल रोजेज एकेडमी में आयोजित क्रिसमस समारोह में प्रबंधक रॉॅबर्ट विलियम सेमसन ने कहा कि प्रभुु यीशु ने पापों से उद्धार के लिए धरती पर जन्म लिया। यीशु ने पूूरी दुनिया मेें मानवता, प्रेम, दीन-दुखियों की सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में प्रीति सैैमसन, मर्लिन रॉॅबर्ट सेमसन, सपा नेता नरेश यादव, राम प्रताप राठौर, राजाराम, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।


क्रिसमस पर सजा चर्च, निर्धनों को बांटे कपड़े
गोला गोकर्णनाथ। क्रिसमस पर सेंटजांस कालेज और नगर के बाईपास रोड स्थित हैलो किड पर बने चर्च को भव्य बिजली की झालरों और प्लास्टिक सजावट से सजाया गया, जहां प्रार्थना सभाएं हुईं। सांता क्लाज ने बच्चों को टॉफियां बांटीं। वहीं गोला की समस्या और समाधान ग्रुप के सदस्यों ने निर्धनों को कपड़े बांटे। इस मौके पर पारस प्रसाद मिश्र, रजनीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, निधि सराफ, शिप्रा खरे, चंद्रप्रकाश मौर्य, क्रसांग गुप्ता, आमिर खान सईदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed