फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   126 Recruit Constable Passed Out, Best 18 Awarded

126 रिक्रूट आरक्षी पास आउट, सर्वश्रेष्ठ 18 पुरस्कृत

Thu, 06 Jan 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
126 Recruit Constable Passed Out, Best 18 Awarded
पासिंग आउट परेड में सलामी देते रिक्रूट - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का छह माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर बुधवार को दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें पासिंग आउट परेड में कुल 126 आरक्षी पास आउट हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ संजय एम तराडे ने एसपी संजीव सुमन के साथ पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात इंडोर व आउटडोर परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ. संजय एम तराडे ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन व समर्पण से कार्य करते हुए पुलिस की छवि उज्ज्वल बनाए रखने में अपना श्रेष्ठ योगदान करें। उन्होंने थानों व बीट में ग्रामीणों की समस्याओं का उचित तरीके से निदान कराने के लिए प्रेरित किया। रिक्रूट आरक्षियों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद पासिंग आउट परेड में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संपूर्ण योग में रिक्रूट आरक्षी सर्वजीत सिंह, बाह्य विषयों में रिक्रूट आरक्षी सुरेंद्र सिंह, साक्षात्कार में रिक्रूट आरक्षी शरद राज ने सर्वाधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिक्रूट आरक्षी सर्वजीत सिंह द्वारा संपूर्ण योग में सर्वाधिक अंक लाकर सर्वांग/सर्वोत्तम का पुरस्कार प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अपर पुलिस महानिदेशक ने रिक्रूट आरक्षियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और सभी को शुभकामनाएं दीं। अपर पुलिस महानिदेशक नेदीक्षांत समारोह व परेड ग्राउंड की सजावट की विशेष रुप से प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, समस्त सीओ, प्रतिसार निरीक्षक, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली को 20, नीमगांव को छह आरक्षी मिले
लखीमपुर खीरी। पासिंग आउट परेड के बाद 126 रिक्रूट आरक्षियों की थानों में तैनाती कर दी गई है, जिसमें सदर कोतवाली को 20 आरक्षी मिले हैं। नीमगांव को छह, मितौली को 10, निघासन को 11, धौरहरा को 12, फरधान को छह, हैदराबाद को छह, पसगवां को छह, मैलानी को छह, भीरा को छह, संपूर्णानगर को छह, चंदनचौकी को तीन, गौरीफंटा को तीन, सिंगाही को छह, मोहम्मदी को 12, गोला को 12 समेत सभी थानों में आरक्षियों को तैनात किया गया है। इनमें महिला आरक्षी भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed