{"_id":"5b954e5f867a557ec232c933","slug":"121536511583-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने बढ़ाई गुस्से की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने बढ़ाई गुस्से की आग
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की महंगाई बढ़ा रही लोगों का गुस्सा
बस ऑपरेटर्स भी किराया बढ़ाने की तैयारी में
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने विरोध की आग भड़का दी है। बेतहाशा डीजल के दामों में बढ़ोतरी से परेशान एक दिन पहले माल भाड़ा बढ़ाने की बात सामने आने के दूसरे दिन ही बस का किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस के 10 सितंबर को प्रस्तावित बंद के समर्थन में व्यापारी भी सड़क पर उतरेंगे।
डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद ट्रांसपोर्ट यूनियन ने दो प्रतिशत का भाड़ा बढ़ाने की तैयारी शुरू की तो बस ऑपरेटर्स यूनियन ने भी किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। शनिवार को ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू राना ने कहा कि डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से कारोबार चौपट हो रहा है। पिछले चार महीने में माल भाड़ा में बीस प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है। अब दो प्रतिशत और बढ़ाने की मजबूरी है। इसके बाद रविवार को बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष मोहन बाजपेई ने कहा कि वाहन संचालन में डीजल की महंगाई के कारण नुकसान हो रहा है। एक-दो दिन में डीजल के दामों में कमी न हुई तो उन्हें भी बस का किराया बढ़ाने पर विचार करना पड़ेगा। कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लागत निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। डीजल यदि 70 से पार नहीं होता तो भाड़ा बढ़ाने का फैसला नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि पहले डीजल के दाम साल, दो साल में रुपये या दो रुपये बढ़ते थे। अब तो रोज दाम बढ़ाने और घटाने की वजह से हाहाकार मचा है।
----------
नसीरुद्दीन भवन परिसर में एकत्र होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण में सोमवार को 11 बजे एकत्र होकर विरोध मार्च निकालेंगे। विरोध मार्च मेन रोड होते हुए हीरालाल धर्मशाला चौराहा, संकटा देवी चौराहा, सराफा बाजार, बड़ा चौराहा, थरबरन गंज, हमदर्द दवाखाना होकर पार्टी कार्यालय लखीमपुर पर समाप्त होगा। विरोध मार्च के दौरान शांति पूर्ण ढंग से बाजार बंद कराई जाएगी। संकटा देवी चौराहे पर सांकेतिक जाम लगाया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुं. राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह बंद डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलिंडर की महंगाई के विरोध में किया जा रहा है।
विज्ञापन
---------
फोटो-09एलकेएच201
भारत बंद दुर्भाग्यपूर्ण: वरुण
गोला गोकर्णनाथ। उप्र उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री एवं समाज सेवी वरुण अग्रवाल ने अपने आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है, जबकि 10 सितंबर वीर सपूत वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस है, जिसने 1965 की भारत-पाकिस्तान की जंग में अमेरिका निर्मित टैंक अपनी जीप पर लगी सामान्य गन से ध्वस्त कर दिया और देश की खातिर शहीद हो गए। ऐसे में हमीद के शहादत दिवस पर कांग्रेस द्वारा भारत बंद का आह्वान अनुचित है।
----------
कांग्रेस नगराध्यक्ष ने किया भारत बंद का आह्वान
गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ने 10 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा डीजल, पेट्रोल, गैस और बढ़ती महंगाई के विरोध में होने वाले भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने नगर के व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रख भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है।