{"_id":"610448438ebc3e5f05267d0d","slug":"1200-km-long-route-patrolling-in-buffer-zone-lakhimpur-news-bly454775595","type":"story","status":"publish","title_hn":"बफरजोन में हुई 1200 किलोमीटर लांगरूट पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बफरजोन में हुई 1200 किलोमीटर लांगरूट पेट्रोलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा में पहली बार एसएसबी की महिला कांस्टेबल भी पेट्रोलिंग में रहीं शामिल
बांकेगंज। ग्लोबल टाइगर डे के मौके पर आयोजित लांगरूट पेट्रोलिंग में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न माध्यमों से 1200 किलोमीटर पेट्रोलिंग की। दुधवा टाइगर रिजर्व में हुई लांगरूट पेट्रोलिंग में एसएसबी की महिला कांस्टेबल ने पहली बार हिस्सा लेकर पैदल और साइकिलों के जरिए जंगल में गश्त की।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे से बफरजोन की सभी नौ रेंजों में गठित वन कर्मियों की टीमों ने जंगल के अंदर विभिन्न माध्यमों से लांगरूट पेट्रोलिंग की। इस दौरान वनाधिकारियों और वन कर्मियों ने जंगल के दुर्गम स्थलों के अलावा नदियों में 24 घंटे लगातार पेट्रोलिंग की।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक के निर्देशन में आयोजित लांगरूट पेट्रोलिंग में अधिकारियों और कर्मियों ने पैदल, साइकिल, दो पहिया, चौपहिया वाहनों के अलावा नदी में मोटरबोट और नाव के जरिए भी पेट्रोलिंग की। बताया कि इस साल आयोजित लांगरूट पेट्रोलिंग में एसएसबी की महिला कांस्टेबल ने पहली बार हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। वन कर्मियों ने बफरजोन में कुल 1200 किलोमीटर पेट्रोलिंग की गई। इसमें 367 किमी पैदल गश्त, चौपहिया / दोपहिया वाहन 650 किमी, साइकिल 120 किमी और बोट/नाव से 57 किलोमीटर लांगरूट पेट्रोलिंग की गई।