फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   120 couples tied the knot

Lakhimpur Kheri News: 120 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Mon, 05 Jan 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
120 couples tied the knot
वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद अपने जोड़े से खड़े युगल।संवाद
निघासन। राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पांचवें और अंतिम दिन आस्था, सद्भाव और सामाजिक समरसता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। महायज्ञ के समापन पर आयोजित दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 120 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन

सोमवार को सात पालियों में संपन्न हुए महायज्ञ में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इसके उपरांत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। गायत्री परंपरा और वैदिक विधि-विधान के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में थारू समाज के 27 जोड़े शामिल हुए। वहीं सामाजिक सौहार्द का उदाहरण पेश करते हुए मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलाना द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान कुल 121 जोड़ों की शादी हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सपा नेता आरएस कुशवाहा, विकास अग्रवाल, अमनदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, आनंद चतुर्वेदी, योगेश दीक्षित मोनू, अशोक तिवारी, रविंद्र वर्मा उर्फ सन्नी चानी रहे। गायत्री परिवार से विनोद कुमार सिंह, यज्ञभूषण सिंह, दामोदर वर्मा, पुष्कर जायसवाल, जेपी पाल समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed