फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 year old boy hanged himself when he refused to play mobile game

Lakhimpur Kheri News: मोबाइल गेम खेलने से किया मना तो 12 साल के बालक ने लगाया फंदा

Fri, 15 Mar 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
12 year old boy hanged himself when he refused to play mobile game
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया राजापुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने 12 साल के बेटे को मोबाइल से गेम खेलने से मना किया, तो गुस्से में आकर उसने फंदा लगा लिया। बुधवार रात को हुई घटना की जानकारी परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह हो सकी। मृतक कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन

पिपरिया राजापुर निवासी अतुल कुमार राठौर के दो पुत्र हैं। छोटे पुत्र पुष्कर राठौर कई महीनों से फोन पर ऑनलाइन गेम का आदी हो गया था। कई बार मना करने पर नाराज होकर घंटों बैठ जाता था। बताते हैं कि बुधवार रात पिता अतुल ने पुष्कर को मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो वह गुस्सा हो गया। नाराज पुष्कर ने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतुल कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले भी गेम खेलने से मना किया था तो बेटा घर छोड़कर चला गया था। दो दिन के बाद घर लौटा था। गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में प्रवेश लिया था, लेकिन मोबाइल की लत लगने की वजह से वह स्कूल नहीं जाता है। मोबाइल से दूर करने के लिए दो दिन पहले ही छोले-भटूरे की दुकान खोली थी मगर वह दुकान पर भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed