फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 villages on one ANM, villagers are not getting the benefit of the sub-center

Lakhimpur Kheri News: एक एएनएम पर 12 गांव, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा उपकेंद्र का लाभ

Wed, 24 Jul 2024 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
12 villages on one ANM, villagers are not getting the benefit of the sub-center
सहसपुर में बने उपकेंद्र की हालात जर्जर। संवाद
अलीगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र तो खोल दिए गए, लेकिन इनका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा। लोगों को इलाज के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय पर दौड़ना पड़ रहा है। कहने को तो 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा दी जा रही है, लेकिन यह कागजों में ज्यादा है। ताला नहीं खुलने से ग्रामीणों के हाथ निराशा लगी है।
विज्ञापन

विकासखंड बिजुआ के ग्राम पंचायत सहसपुर में बने उपकेंद्र की हालत दयनीय है। ग्रामीणों ने बताया उपकेंद्र बनने के बाद से आज तक यहां कोई नहीं आया। उपकेंद्र बनने के बाद साफ-सफाई रंग रोगन भी नहीं हुआ। इससे उपकेंद्र में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आईं हैं। झाड़ियों में सांपों का बसेरा बन गया है। इस केंद्र का मेन गेट भी गायब है। अंदर बने शौचालय और बाथरूम जर्जर हालत में हैं। दरवाजे विंडो खिड़की सब टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर तैनात एएनएम आरती पाल उपकेंद्र पर नहीं बैठती हैं। इससे ग्रामीणों को इलाज करने के लिए ब्लॉक या जिला स्तर पर जाना पड़ रहा है या फिर झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उपकेंद्र पर तैनात आरती पाल महीने में एक बार गांव में आकर आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनम आरती पाल ने बताया कि हमारे पास एक गांव नहीं 12 गांव हैं। सभी में टीकाकरण के लिए जाना पड़ता है। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक बिजुआ डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि इस केंद्र पर एएनएम आरती पाल अथॉरिटी बेस पर हैं। वे जल्दी ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed