फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 lakhs cheated in the name of getting job in secretariat

Lakhimpur Kheri News: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे

Wed, 29 Jan 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
12 lakhs cheated in the name of getting job in secretariat
लखीमपुर खीरी। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 12 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित जब फर्जी ज्वाइनिंग लेटर कर्मचारी चयन आयोग पहुंचे तो ठगी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली तिकुनिया निवासी महेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पढ़ुआ के गांव इंदरानगर मजरा दरेरी निवासी अभिषेक शर्मा, अजय शर्मा और संजय शर्मा उसने पूर्व परिचित हैं। डेढ़ साल पहले अभिषेक उनके घर पर आया और कहा कि उसका चयन सचिवालय लखनऊ में हो गया है। पहले से परिचित होने पर उसने अपने तीन बेटों का चयन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर उसने 15 लाख रुपये मांगे। 10 जून 2023 को अभिषेक ने घर पर पांच लाख रुपये दिए। 15 दिन बाद अभिषेक ने अजय शर्मा को भेजा, जिनको तीन लाख रुपये दे दिए। इसके अलावा भी अलग-अलग दिनों में आरोपी ऑनलाइन भुगतान लेते रहे। करीब चार लाख रुपये देने के बाद बताया कि कागजों का सत्यापन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपियों ने तीनों बेटों के ज्वाइनिंग लेटर दिया। वह जब कर्मचारी चयन आयोग लखनऊ गए और संपर्क किया तो जात हुआ कि दिए गए ज्वाइनिंग लेटर के अनुसार कोई भी चयन नहीं हुआ। उसने जब आरोपियों से फर्जीवाड़ा की शिकायत की तो आरोपियों ने गाली गलौज की और रुपए वापस मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी।
कोतवाली तिकुनिया पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed