{"_id":"5ca4f92ebdec2214720fb8be","slug":"11554315566-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में किसान के खाते से उड़ाए सवा लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में किसान के खाते से उड़ाए सवा लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। इलाके के अंजीरबोझ गांव निवासी एक फार्मर के खाते से किसी ने दो दिनों में सवा लाख रुपये की रकम उड़ा दी। किसान को खाते से रुपये निकलने की जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर पेमेंट कटने का मेसेज पहुंचा। जिसके बाद वह बैंक पहुंचा और मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। जिसके बाद बैंक ने पीड़ित के खाते को नो डेबिट कर दिया है। किसान ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को भी दी है।
क्षेत्र के अंजीरबोझ गांव निवासी जसपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह का एक प्राइवेट बैंक में खाता है। जिसमें से एक अप्रैल को उसके खाते से 49 हजार 900 रुपये और कुछ देर बाद फिर इतनी ही रकम अचानक उड़ गई, लेकिन किसान को इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। उसके बाद दो अप्रैल को एक बार फिर पंद्रह सौ और पांच हजार व बीस हजार रुपये खाते से गायब हो गए। जिसका उसके फोन में मेसेज आ गया। मेसेज के मिलते ही किसान परेशान हो गया। आनन-फानन में वह बैंक में पहुंचा और मामले की जानकारी बैंक मैनेजर को दी। बैंक अधिकारियों ने तुरंत खाते को नो डेबिट कर दिया। जिससे उसके खाते से और रकम न निकल सके। इसके बाद किसान पुलिस चौकी पर पहुंचा और मामले की जानकारी चौकी इंचार्ज अरविंद राय को दी। फार्मर जसपाल सिंह ने बताया कि उसने 26 मार्च को ऑनलाइन चंडीगढ़ से जयपुर के लिए टिकट बुक कराया था। किसान ने शंका जताई कि कहीं न कहीं उसके पैसों के उड़ने में वहीं के किसी जालसाज की भूमिका है। खाते से एक लाख 26 हजार तीन सौ रुपये निकल जाने से जसपाल सिंह परेशान हैं।