{"_id":"5baa2c3d867a557f67734c42","slug":"11537879101-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने के लिए करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने के लिए करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 25एलकेएच404
आधार कार्ड बनवाना नहीं आसान...
इलाहाबाद बैंक में लगी है सुबह तीन बजे से लाइन
डाकघर में एक सप्ताह से बंद है आधार बनाने का कार्य
पलियाकलां। इलाके में जनसेवा केन्द्रों पर आधार कार्ड न बनने के बाद अब इलाहाबाद बैंक और डाकघर में आधार कार्ड बन रहे हैं, लेकिन यहां पर भारी भीड़ को देखते हुए असुविधाओं का सामना हो रहा है। इलाहाबाद बैंक खुलने से पहले ही जहां लोगों की भारी लाइन लग जाती है, वहीं डाकघर में बीते एक सप्ताह से आधार कार्ड बनाने का कार्य ही बंद पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक जो ऑपरेटर आधार कार्ड का कार्य करता है वह ट्रेनिंग पर गया हुआ है।
बता दें कि जनसेवा केन्द्रों पर आधार कार्डों का बनना बंद हो गया है, जिसके बाद से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर इलाहाबाद बैंक में एक काउंटर लगाकर कार्ड बनाने का सिलसिला शुरू हुआ तो शुरूआती दिनों से ही यहां पर सुबह तीन-चार बजे से लाइन लगनी शुरू हो गई। भारी भीड़ के बावजूद बैंक में मात्र सुबह से कुछ ही टोकनों का वितरण किया गया। इसी तरह डाकघर का भी यही हाल है। यहां पर बीते एक सप्ताह से आधार कार्ड बनाने का कार्य ठप है। सुबह से यहां पर भी भीड़ लग जाती है। डाकघर की तरफ से कोई नोटिस भी चस्पा नहीं की गई है। वहीं डाकघर के अधिकारियों का कहना है कि जो ऑपरेटर यह कार्य करता है वह ट्रेनिंग पर गया है जिसके कारण आधार कार्ड बनाने का कार्य बंद है। उधर लोगों का आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों के रोजाना फार्म भरे जाते हैं लेकिन आधार कार्ड बनाने का सिलसिला पूरी तरह से बंद है। इस तरह लोगों को असुविधाएं उठानी पड़ रही हैं।