{"_id":"5a37ea954f1c1b96368b54af","slug":"11513613973-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा न अलाव पूरी रात खुले आसमान में ठिठुरता रहा विक्षिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा न अलाव पूरी रात खुले आसमान में ठिठुरता रहा विक्षिप्त
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
भीषण ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। भीषण ठंड और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ठंड की सबसे ज्यादा मार तो भिखारी और सड़क पर भटकने वाले मानसिक मंदित लोगों पर पड़ रही है। हालांकि ठेला और रिक्शा वाले भी ठिठुर रहे हैं। इन सबके बावजूद पालिका की ओर से न तो रैन बसेरे का इंतजाम किया गया है और न ही अलाव का।
शहर में अलाव और रैन बसेरे के दावों की पोल उस वक्त खुलती नजर आई जब सोमवार सुबह कुछ लोगों ने शहर में ओवरब्रिज के पास एक 22 वर्षीय मानसिक मंदित युवक को खुले आसमान में ठिठुरते देखा। ठंड से उसकी हालत बिगड़ गई थी। राहगीरों ने उसे उठाकर किनारे किया और अलाव जलाया। इसी बीच सुबह सैर को निकले संदीप, आकाश गुप्ता, सलमान, अमन ने ठंड से कांप रहे युवक को चाय पिलाई। अस्पताल से लौट रही राम नगर की शांति देवी ने भी हालत देख उसकी मदद की। लोगों का कहना है कि मानसिक मंदित युवक रातभर खुले में पड़ा रहा, जिससे ठंड से उसकी हालत बिगड़ गई होगी।