{"_id":"5a367deb4f1c1bd0408bd611","slug":"11513520619-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में फर्श पर बैठकर दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में फर्श पर बैठकर दी परीक्षा
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
परीक्ष्ाा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। भारत साक्षर मिशन के तहत 995 लोक साक्षरता केंद्रों पर रविवार को साक्षरता की परीक्षा कराई गई। अव्यवस्थाओं के चलते परीक्षा सिर्फ औपचारिकता बन कर ही रह गई, हाल यह था कि कड़ाके की ठंड में भी कई जगह जमीन पर बैठाकर परीक्षा कराई गई। जिले भर में 50 हजार लोगों को परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य था, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत को कम से कम 50 लोगों को परीक्षा में शामिल कराना था। इसके सापेक्ष परीक्षार्थियों की संख्या 65 प्रतिशत पर सिमट गई। बीईओ मुख्यालय सुरेश पाल ने बताया कि ठंड की वजह से परीक्षार्थियों की संख्या लक्ष्य से कम रही। उन्होंने कहा कि छूटे हुए लोगों की परीक्षा अगले चरण में कराई जाएगी।
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत लाल्हापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय हफीजपुर में हुई परीक्षा में 50 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। 14 वर्ष से ऊपर आयु के 28 पुरूष, 22 महिलाएं शामिल हुई। इस मौके पर प्रेरक सुनील कुमार यादव, अंजली सक्सेना, प्रधानाध्यापक शशिबाला सक्सेना मौजूद रहीं।
बांकेगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय बांकेगंज समेत अन्य लोक साक्षरता केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षार्थियों को कड़ाके की ठंड में फर्श पर ही बैठा दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर बदइंतजामी को लेकर परीक्षार्थी मायूस नजर आए। बीईओ रामतिलक वर्मा ने बताया कि ब्लॉक कोआर्डिनेटर मनोज वर्मा और परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षकों की देखरेख में 44 परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा हुई।
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओदरहना में अव्यवस्थाओं के बीच साक्षरता परीक्षा हुई। उत्तर पुस्तिकाओं की कमी के चलते कई लोग बगैर परीक्षा दिए वापस लौट गए। परीक्षा से वंचित रह गए लोगों में नाराजगी दिखी। परीक्षा में 22 पुरुष-8 महिलाएं शामिल हुईं। परीक्षा देने आए कुछ पुरुष व महिलाओं ने कहा कि पिछले साल भी वे लोग परीक्षा दे चुके है, जिसका अभी तक कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला। परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रभु नाथ प्रसाद ने बताया कि पिछली वर्ष आधार नहीं लिए गए थे, जिसकी वजह से काफी लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिल सका था। इस बार साक्षरता परीक्षा को आधार से लिंक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ 45 फार्म मिले थे, उन्हीं की परीक्षाएं कराई गईं इसलिए बाकी को वापस लौटना पड़ा है।
कुकरा। प्राथमिक विद्यालय में 27 महिलाआें, 23 पुरुषों ने परीक्षा दी। इस मौके पर प्रध्यानाध्यापिका अस्मत आरा, प्रेरक इखलाक अंसारी, रूबीना मौजूद रहीं। अमीरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय में निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए परीक्षा कराई गई, जिसमें 50 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। केंद्र निरीक्षक तौहीद बेग ने केंद्र का निरीक्षण किया। भीखमपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई परीक्षा में 32 महिलाओं, 18 पुरुषों ने प्रतिभाग किया। वहीं ब्लॉक कुंभी के मोहम्मदाबाद में लोक शिक्षा केंद्र में 18 महिलाएं, 12 पुरुष परीक्षा में शामिल हुए। मोहम्मदी। ब्लॉक क्षेत्र के 82 ग्राम पंचायतों में परीक्षा कराई गई, जिसमें 1436 पुरुष, 1631 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। ब्लॉक क्षेत्र की 12 न्याय पंचायतों के 82 स्कूल इसके लिए चयनित किए गए थे। बीईओ जगन्नाथ प्रसाद, एबीआरसी सुभाष चंद्र शुक्ला, एनपीआरसी देवीचरन मिश्र मौजूद रहे। पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 1114 पुरुषों और 1405 महिलाओं ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द और मिर्चिया में हुई परीक्षा में 50 महिला-पुरुष शामिल हुए। वहीं मिर्चिया में 11 महिलाएं व 13 पुरुष शामिल थे। बसही के प्राथमिक विद्यालय में 50 महिला-पुरुषों ने परीक्षा दी।