फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1135 was the appointment letter trainee teachers

1135 प्रशिक्षु शिक्षकों ने लिया नियुक्ति पत्र

Thu, 05 Feb 2015 06:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Feb 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
1135 was the appointment letter trainee teachers
दूसरे चरण का नियुक्ति पत्र वितरण गुरुवार को किया गया। गुरुवार को भी नियुक्ति पत्र लेने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। सुविधा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग वितरण स्थल बनाए। शाम तक इन काउंटरों पर लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। गुरुवार को यहां 1135 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

दूसरी कटआफ सूची के नियुक्ति पत्रों का वितरण गुरुवार को किया गया। गुरुवार को पुरुष अभ्यर्थियाें के लिए प्राथमिक विद्यालय सदर में तथा महिलाओं के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में 6-6 काउंटर बनाए गए। व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के कर्मचारी लगाए गए। वितरण स्थल पर ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई। गुरुवार को लगभग 715 पुरुष और 425 महिलाआें को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। गुरुवार को यहां देर तक अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

गुरुवार को भी तमाम खंड शिक्षा अधिकारी वितरण स्थल पर तैनात रहे। यहां अभ्यर्थियों ने मौके पर ही खंड शिक्षा अधिकारियों को योगदान आख्या दी। खंड शिक्षा अधिकारियों ने संबंधित प्रधानाचार्यों को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed