{"_id":"690ba65cdf20b62d8005f503","slug":"1133-vials-of-codeine-containing-cough-syrup-recovered-report-filed-against-two-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-160258-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1133 शीशियां बरामद, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1133 शीशियां बरामद, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 06 Nov 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
औषधि निरीक्षकों की कार्रवाई के दौरान बरामद सीरप व पुलिसबल। स्रोत : औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/रमियाबेहड़।
गोला के बाद अब पढ़ुआ क्षेत्र के ढखेरवा चौराहे पर स्थित बिना लाइसेंस के संचालित एक मेडिकल स्टोर से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1133 शीशियां बरामद हुई हैं। लखीमपुर व हरदोई की औषधि निरीक्षक ने पुलिस की मदद से संयुक्त कार्रवाई की। इसके के बाद दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक का चालन किया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के निर्देश पर अवैध औषधियों के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ढखेरवा चौराहे की एक दुकान से अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार किया जाता है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सहायक आयुक्त औषधि लखनऊ ने लखीमपुर की औषधि निरीक्षक बबीता रानी और हरदोई की औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष की संयुक्त टीम गठित की।
विज्ञापन
पुलिस की मदद से दोनों जिलों के औषधि निरीक्षक ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पढुआ थाने के ढखेरवा चौराहे पर स्थित न्यू राय मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। यहां पर 100 एमएल की कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1133 शीशियां मिलीं, जिनका मूल्य करीब 1.81 लाख रुपये है। राहुल राय पुत्र हरिदास राय और रूपम राय पुत्र हरिदास राय ने यह सिरप अवैध रूप से भंडारित की थी। वे टीम को मौके पर खरीद बिल नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि सभी सिरप को जब्त करते हुए दो नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मामले में राहुल राय और रूपम राय के खिलाफ पढ़आ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा, 8,21,22 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पिछले माह गोला में मिली थी 69.87 लाख की नशीली दवाएं
पिछले माह 14 अक्तूबर को गोला से 69.87 लाख की नशीली दवाएं बरामद हुई थीं। लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई तीन जिलों के औषधि निरीक्षक ने पुलिस की मदद से गोला में पियूष मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा था। एजेंसी के प्रोपराइटर सरोज घर पर पर भी छापे की कार्यवाही की गई थी, जिसमें मकान के भू-तल पर स्थित शटरयुक्त दुकान में अवैध तरीके से नॉरकोटिक्स दवाएं मिली थीं। कार्रवाई के दौरान टीम से अभद्रता भी की गई थी। मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किए गए थे। इससे पहले भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से नशीली दवाएं बरामद हो चुकी हैं।
लोग नशीले पदार्थ के रूप में करते हैं इस्तेमाल
औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप नशीला होता है, जिसको लोग नशीले पदार्थ के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। इसको अवैध तरीके से बेचना गैरकानूनी है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि संबंधित कारोबारी का लाइसेंस मई 2023 में निरस्त हो चुका है, फिर भी इसकी बिलिंग लगातार हो रही है। शासन से आई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।