{"_id":"5c3f8234bdec22736b5e8fc6","slug":"111547665972-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित
लखीमपुर खीरी। भाजपा ने सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत बुधवार को भाजपा कार्यालय के निकट स्थित सीतापुर नेत्र अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित कर 20 से अधिक लोग सम्मानित किए गए।
समारोह की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी रहीं। उन्होंने अभियान की शुरुआत शहीद राज नारायण मिश्र की प्रतिमा सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र को माला पहनाकर किया। उन्होंने पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों को शॉल ओढ़ाकर, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान बढ़ाने के लिए ही अभियान की शुरुआत की है। अवध क्षेत्र के संयोजक संजय शुक्ला ने कहा देश को आजादी दिलाने में स्वत्रंता संग्राम सेनानी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सैनिकों का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर रही है। समारोह में कुंज बिहारी लाल, ठाकुर करन सिंह, परमेश्वरी धवन, पंडित राजनाथ मिश्रा, पंडित बंशीधर शुक्ल, द्वारिका प्रसाद, रामाश्रय शुक्ल, हरेराम शुक्ल, बेनी माधव शुक्ला, अवध बिहारी लाल, श्याम बिहारी लाल तिवारी, बाबूराम बाथम, दयाशंकर वर्मा आदि के परिजनों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम संयोजक अरविंद गुप्ता, अवनीश गुप्ता, विधायक बाला प्रसाद योगेश वर्मा, शरद बाजपेई, डॉ. इरा श्रीवास्तव, श्याम किशोर अवस्थी, उमाशंकर मिश्रा, सुनील सिंह रामजी, अनिल मिश्रा, किशोरी लाल, नीलम गुप्ता, आशा रस्तोगी, कुलभूषण सिंह, दिवाकर सेठ एवं राजीव मिश्रा, अनुपम अवस्थी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक पुरी ने किया।
विज्ञापन