फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जहर खाने से देवर के बाद भाभी की भी हुई मौत

जहर खाने से देवर के बाद भाभी की भी हुई मौत

Wed, 16 Jan 2019 05:41 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
जहर खाने से देवर के बाद भाभी की भी हुई मौत
हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम देवर-भाभी ने जहर खाया था, जिसमें देवर की मौत के बाद इलाज के दौरान भाभी ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

एक गांव में मंगलवार की शाम करीब छह बजे देवर-भाभी ने साथ मिलकर जहर खा लिया था। हालत बिगडने पर परिवार के लोग दोनों को जिला अस्पताल सीतापुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही 22 वर्षीय देवर की मौत हो गई थी। जबकि 28 वर्षीय भाभी को सीतापुर जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। महिला के पति की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद से युवक और उसकी भाभी के बीच प्रेम संबंध परवान चढ़े। दोनों में प्यार इस कदर बढ़ गया था कि वह शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे। इससे दोनों की शादी नहीं हो सकी। मंगलवार की शाम दोनों ने एक साथ मिलकर जान देने का फैसला कर लिया। मृतका का मायका शाहजहांपुर के थाना पुवायां के एक गांव में है, जिसके दो बच्चे पांच वर्ष और तीन वर्ष के हैं। वहीं मृतक युवक भी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जो अपने परिवार में पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाता था। अब दोनों परिवारों में जीविकोपार्जन की समस्या पैदा हो गई है। खासकर दो बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिनके सिर से बाप के बाद मां का भी साया उठ गया है।
विज्ञापन


शादी वाले आने लगे, तो उठाया आत्मघाती कदम
यमुक की शादी वाले घर आने लगे थे, जिसे रोकना मुश्किल हो गया था। परिवार वाले भी युवक की जल्द शादी करने के लिए उत्सुक थे, लेकिन युवक और उसकी भाभी एक-दूसरे से जुदा नहीं होना चाहते थे। इसीलिए दोनों ने मिलकर एक साथ जहर खाकर जान देने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से सूचना मिलने गांव गया था, जहां से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
- फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed