फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लापरवाही पर भड़के लोगों ने एलआरपी चौराहा किया जाम

लापरवाही पर भड़के लोगों ने एलआरपी चौराहा किया जाम

Mon, 29 Oct 2018 06:32 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर भड़के लोगों ने एलआरपी चौराहा किया जाम
29 एलकेएच 5, 6
विज्ञापन


लापता युवक की तलाश के लिए एलआरपी चौराहा किया जाम
आरोप, खोजबीन में पुलिस और प्रशासन नहीं ले रहा दिलचस्पी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। गांव पिपरिया में जुआ अड्डे पर छापे के दौरान पुलिस की धरपकड़ के दौरान गायब हुए युवक को लेकर लोगों में गुस्सा है। 72 घंटे बीत जाने के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा है। सोमवार को ग्रामीणों की मदद से पुलिस गोताखोरों से तालाब में तलाश करा रही थी, लेकिन अभियान की गति धीमी थी। इससे गुस्साए लोगों ने एलआरपी चौराहा पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस खानापूरी कर रही है। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी आरके वर्मा ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
गांव पिपरिया में लाखों का जुआ पकड़े जाने के बाद से मोहल्ला राजगढ़ निवासी 23 वर्षीय अभिषेक मित्तल गायब है। उसके भाई अमन मित्तल ने रविवार को भाई के गायब होने की तहरीर दी थी। पुलिस के ध्यान न देने पर लोगों ने एलआरपी चौराहा पर जाम लगाकर चौकी का घेराव किया था। इस पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात में ही गोताखोर तालाब में उतारकर तलाश कराई, लेकिन अंधेरा होने की वजह आ रही दिक्कतों के कारण अभियान रोक दिया गया था। सोमवार की सुबह शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडे ने शारदानगर से छह गोताखोर बुलाए और तालाब में उतारकर तलाश शुरू कराई। तालाब में काफी कूड़ा-करकट और जलकुंभी आदि होने के कारण गोताखोरों को दिक्कत हुई। दोपहर तक तालाब का मामूली हिस्सा ही खंगाला जा सका। इससे लोग आक्रोषित हो उठे और एलआरपी चौराहा पहुंचकर हाईवे पर जाम लगा दिया। कोतवाल ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों का आरोप था कि पुलिस और प्रशासनिक अफसर कोई मदद नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण तालाब को साफ कराने और उसका पानी निकलवाकर तलाश कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आरके वर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर आधे घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

-------------
पुलिस बताए कहां गया अभिषेक
मोहल्ला राजगढ़ निवासी गायब अभिषेक मित्तल के ताऊ शिव कुमार मित्तल का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक अफसर मामले को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। तालाब के किनारे जुआ हो रहा था। वहां भतीजा अभिषेक के होने की भी उन्हें जानकारी मिली है। पुलिस की डर से कई लोग तालाब में कूदे थे और अपने घरों को पहुंच गए, लेकिन उनका भतीजा गायब है। उसका तभी से मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस बताए कि आखिर उनका भतीजा कहां गया? पुलिस और प्रशासनिक अफसर तलाश में कोई मदद नहीं कर रहे हैं। वह पुलिस टीम के खिलाफ पुलिस को भी तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
.. तो मकान में नहीं तालाब किनारे पकड़ा जुआ
लखीमपुर खीरी। पुलिस भले ही गांव पिपरिया में एक मकान में जुआ पकड़े जाने का दावा कर रही हो, लेकिन ग्रामीणों ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने तालाब किनारे जुआ पकड़ा था। जिस स्थान पर जुआ पकड़ा गया। उस जगह कई लाख रुपये का जुआ कई दिनों से हो रहा था।
बतादें कि शनिवार की रात सीओ क्राइम प्रदीप सिंह ने स्वॉट टीम प्रभारी शिवकुमार के साथ गांव पिपरिया में छापा मारा था। पुलिस का दावा है कि टीम ने गांव निवासी राकेश वर्मा के घर पर दबिश थी। इस दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार कर 96 हजार रुपये की नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल और बाइक बरामद की थी, लेकिन ग्रामीण पुलिस के दावे को सिरे से खारिज कर रहे हैं।

------------
अभिषेक के तालाब में कूदे जाने की लोग आशंका जता रहे हैं। शारदानगर से गोताखोर बुलाकर तलाश कराई जा रही है। पुलिस किसी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरत रही है। ग्रामीण जो आरोप लगा रहे हैं। उसकी भी जांच कराई जाएगी।
- आरके वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed