{"_id":"5a4131674f1c1bc5758bb333","slug":"111514221927-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
संसारपुर।
कस्बे के मास्टर एजुकेशनल डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीए प्रथम वर्ष की अंजलि रूमाना, सिंबल अंसारी, धीरेंद्र, प्रियतोश मिश्रा और बीए द्वितीय वर्ष में सीनम खानम, मेहराज बानो, मिनहाज उल को भी मास्टर जहीरुद्दीन अवार्ड दिया गया। स्टूडेंट ऑफ द इयर का पुरस्कार नेहा वर्मा को, सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति का अंकित को, वॉलीबॉल टूर्नामेंट मास्टर डिग्री कॉलेज क्लब की टीम को ट्रॉफी दी गई और 2100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता जूली को ट्राफी दी गई। मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने निर्धन बालिकाओं की फीस के लिएं कॉलेज को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर सुरजनलाल वर्मा, लखीमपुर के प्राचार्य सुरेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कॉलेज प्रबंधक नसीरुद्दीन एडवोकेट, सरफराज आलम, प्राचार्य राजेश कुमार, ग्राम प्रधान रामप्रसाद देवल आदि मौजूद रहे।