{"_id":"5a1700ce4f1c1b8b688b470e","slug":"111511456974-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरदार पटेल एकेडमी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरदार पटेल एकेडमी ने मारी बाजी
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन।
रामलीला मेले में नौवेें दिन 15 स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में ढखेरवा के सरदार पटेल एकेडमी के बच्चों ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि सपा नेता आरए उस्मानी रहे।
शोभारानी स्कूल के राहुल, अरविंद ने जलवा-जलवा नामक गीत पर तो राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के हरप्रीत कौर, आराध्या, मुस्कान बानो, बबली बानो आदि ने श्याम बंशी बजाते हो गीत पर नृत्य प्रस्तुुत किया। जिला पंचायत इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रेम रतन धन पायो पर अंजू व एब्लॉन की आराध्या और सरदार पटेल एकेडमी के बच्चे वंदेमातरम नामक गीत पर प्रदीप, आशीष समेत करीब 15 बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया। बच्चों का हुनर देखकर मौजूद दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो गए। निर्णायक मंडल की टीम में डॉ. निरूपमा दीक्षित, ऊषा दीक्षित, नेहरू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना शुक्ला ने सरदार पटेल एकेडमी ढखेरवा को प्रथम घोषित किया। उसके बाद रेड रोज पब्लिक स्कूल के बच्चे पापा मेरे पापा नामक गीत प्रस्तुत कर दूसरे स्थान पर रहे। ओम सांई पब्लिक स्कूल के अरुण वर्मा, विशाल समेत 13 बच्चों ने मुकाबला मैशअप गीत पेश कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज के अर्चना समेत करीब आठ बच्चों ने देश गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा बीसी एकेडमी तारा नगर, मां भारती विद्या मंदिर, आदर्श शिक्षा निकेतन रकेहटी के बच्चों ने भी गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों और स्कूल के प्रधानाचार्य को पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया गया। इस दौरान क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, दयाशंकर मौर्य, विनोद लोधी, शशिकांत चतुर्वेदी, अजय गुप्ता, रियाजुद्दीन सिद्दीकी, गगन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।