फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अपने वादे से मुकर गईं चीनी मिलें, किसान मायूस

अपने वादे से मुकर गईं चीनी मिलें, किसान मायूस

Wed, 25 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अपने वादे से मुकर गईं चीनी मिलें, किसान मायूस
लखीमपुर खीरी/धौरहरा।
विज्ञापन

जिले के किसानों के लिए लखनऊ की सुरंक्षण बैठक से आई अच्छी खबर झूठी साबित होती दिख रही है। जहां चीनी मिलों ने किसानों के सामने गन्ना आयुक्त से 10 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक मिल चला कर पेराई सत्र शुरू करने की बात कही थी। इससे किसानों को लगा था कि उनकी गेहूं की बुआई समय से हो सकेगी। अभी चीनी मिलों की तैयारी देखकर तो यही लगता है कि मिलें नवंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह तक ही चल सकेंगी।
किसान गन्ने की फसल को ही मुख्य आमदनी का जरिया मानते हैं, लेकिन धौरहरा इलाके में गन्ने की खेती अब 70 फीसदी किसान करते है। इस इलाके के किसान गोविंद शुगर मिल ऐरा, बजाज चीनी मिल खंभारखेड़ा, गुलरिया चीनी मिल बिजुआ के अलावा सरयू सहकारी चीनी मिल बेलराया सहित चार चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय चीनी मिल ऐरा होने के नाते ऐरा चीनी मिल से ज्यादा किसान जुड़े हैं। गुलरिया और ऐरा चीनी मिल ने लखनऊ सुरंक्षण बैठक में गन्ना आयुक्त और क्षेत्रीय किसानों के सामने 28 अक्तूबर को मिल चलाने के लिए लिख कर दिया था वहीं अजबापुर चीनी मिल ने अति उत्साह में 10 अक्तूबर से पेराई सत्र शुरू करने का दावा किया था, लेकिन वह मिल अभी तक नही चल सकी वहीं गुलरिया व ऐरा चीनी मिलों की धीमी तैयारी को देखकर लगता है कि वह नियत तिथि पर पेराई सत्र नहीं शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि चीनी मिल शुरू होनी होती तो चार दिन पहले किसानों को सप्लाई पर्ची मिल गई होती। ऐसे में मिल न चलाकर मिलों ने किसानों से वादा खिलाफी की है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। गोविंद शुगर मिल के जीएम केन बीके सिंह ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में मिल चलने की संभावना है। इधर बारिश की वजह से खेतों में नमी आने से चीनी परता कम होगा इसलिए 28 अक्तूबर से चलाना संभव नही है। वहीं गुलरिया चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक ने बताया कि चीनी मिल 8 या 9 नवंबर तक ही चल पाएगी 28 अक्तूबर तक मिल का चल पाना संभव नही है।


कुंभी चीनी मिल का पेराई सत्र 6 नवंबर से शुरू
अमीरनगर। क्षेत्र की बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल अपना नया पेराई सत्र 28 की जगह 6 नवंबर को शुरू करेगी। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरके तिवारी ने बताया कि चीनी मिल एक नवंबर को किसानों को पर्चियां जारी करेगी। पांच नवंबर को क्रय केन्द्रों पर गन्ने की तौल शुरू की जाएगी। 6 नवंबर को चीनी मिल अपना पेराई सत्र शुरू करेगी। मिल द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गन्ना महाप्रबंधक आरके तिवारी ने गन्ना किसानों से अपील की है कि मिल को साफ सुथरा गन्ना सप्लाई करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed