{"_id":"59a2ce0b4f1c1b1d4e8b45ad","slug":"111503841803-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित एक बच्चे की मौत
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित एक बच्चे की रविवार को मौत हो गई। जबकि रविवार को बुखार पीड़ित चार और बच्चे भर्ती हुए हैं। जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर चिल्ड्रेन वार्ड से आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
शनिवार को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती हुए बुखार पीड़ित सात साल के अलीहसन पुत्र खुर्श निवासी हजारा की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि वार्ड में भर्ती फरधान के फूटाकुंआ निवासी बांकेलाल के चार साल के पुत्र आयुष, निघासन के कटहा निवासी श्रीप्रकाश की चार साल की पुत्री रुचि एवं नेपाल के टीकापुर जिले के गांव धनसिंहपुर निवासी चक्रबहादुर की 12 साल की पुत्री प्रतीक्षा की हालत गंभीर होने पर आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वहीं रविवार को लहरपुर के ककराहा निवासी प्रेम कुमार की 12 वर्षीय पुत्री मनीषा, निघासन निवासी कामता प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र शोभित, मैलानी निवासी रामप्रसाद की 13 वर्षीय पुत्री शोभा देवी एवं सिंगाही निवासी ओम प्रकाश के आठ वर्षीय पुत्र बबलू को बुखार आने चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं आईसीयू वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या रविवार को नौ हो गई।