फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   109 children were present in the register, only 43 were found present in the physical count.

Lakhimpur Kheri News: रजिस्टर में 109 बच्चे उपस्थित, भौतिक गिनती में मौजूद मिले 43 ही

Tue, 27 Jan 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
109 children were present in the register, only 43 were found present in the physical count.
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को संविलियन विद्यालय सदर के औचक निरीक्षण में फर्जी हाजिरी का खेल पकड़ा। रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति ज्यादा थी लेकिन कक्षाओं में संख्या उससे आधी भी नहीं थी। पंजीकृत 166 छात्र-छात्राओं में से 109 बच्चों की उपस्थिति अंकित मिली, जबकि भौतिक गिनती में मात्र 43 ही मिले।
विज्ञापन

डीएम ने मौके पर बीईओ को संबंधित शिक्षामित्र से तुरंत स्पष्टीकरण लेने और उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उपस्थिति के अंतर को लेकर मध्यान्ह भोजन योजना पर भी सवाल उठे। डीएम ने बच्चों की अंकित संख्या के अनुसार कन्वर्जन कास्ट का परीक्षण कराने और नामित एनजीओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को आदेश दिया कि पिछले एक माह में उपस्थित दिखाए गए हर बच्चे का उसके आवास से फिजिकल सत्यापन कराया जाए, ताकि यह देखा जा सके बच्चे विद्यालय में नियमित रूप से आ रहे हैं या फर्जीवाडा चल रहा। डीएम ने कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, परिसर व शौचालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय राजापुर का निरीक्षण किया, जहां संतोषजनक व्यवस्था मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed