फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   108 ambulance personnel ran away after putting the dead body of an old woman at the CHC gate

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी गेट पर वृद्धा का शव डालकर भाग गए 108 एंबुलेंस कर्मी

Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
108 ambulance personnel ran away after putting the dead body of an old woman at the CHC gate
फरधान। 108 एंबुलेंस कर्मियों की संवेदनहीनता का एक मामला फरधान में सामने आया है। मंगलवार की रात एंबुलेंस चालक अज्ञात 60 वर्षीय महिला का शव सीएचसी फरधान के गेट पर डालकर भाग गए। पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सीएचसी फरधान के गेट के सामने मेडिकल स्टोर के पास करीब 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव कंबल में लिपटा मिला। नरदवल पुरवा निवासी प्रमोद श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं इस घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के सामने मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। फुटेज देखने पर पता चला कि मंगलवार की रात करीब 11.15 बजे एक 108 एंबुलेंस लखीमपुर की ओर से आई। कैमरे को बचाते हुए थोड़ा आगे खड़ी करने के बाद दो युवकों ने वृद्ध महिला का शव मेडिकल स्टोर के पास बनी पक्की बेंच के पास डाल दिया। अस्पताल से मिला सरकारी पुराना कंबल शव पर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बृजेश मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शव डालने वाले लोगों की खोजबीन की जा रही है। रात में अधिक कोहरा पड़ रहा था। इस वजह से एंबुलेंस का नंबर नहीं दिख रहा है। खोजबीन की जा रही। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed