{"_id":"688124ff35216c464d0fd080","slug":"1043-lakh-animals-of-the-district-will-be-vaccinated-campaign-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-151418-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले के 10.43 लाख पशुओं को लगेगा टीका, अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले के 10.43 लाख पशुओं को लगेगा टीका, अभियान शुरू
Wed, 23 Jul 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
एबुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए डीएम-एसपी। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार ने ओयल देहात स्थित गो-आश्रय स्थल से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीकाकरण टीम को वैक्सीन बॉक्स दिए।
डीएम-सीडीओ ने गोवंशीय पशुओं को हरा चारा, चना और गुड़ खिलाया। डीएम ने आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए सफाई, चारे की उपलब्धता और चिकित्सा व्यवस्था की भी पड़ताल की। साथ ही छायादार, फलदार व औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीवीओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रह जाए। अभियान की नियमित व सघन मॉनिटरिंग की जाए।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि हर गोवंश तक टीकाकरण पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। आश्रय स्थलों की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि इस चरण में 10.43 लाख टीकाकरण का लक्ष्य है। ब्लॉकों पर टीमें गठित हैं, जो डोर-टू-डोर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। अभियान में 15 सचल वाहनों के साथ-साथ 15 एंबुलेंस की भी है।
विज्ञापन
मवेशियों का टीकाकरण अभियान शुरू
बांकेगंज। पशु पालन विभाग की ओर से बारिश के दिनों में मवेशियों में खुरपका, मुंहपका रोगों की रोकथाम के लिए 45 दिन तक चलने वाले टीकाकरण अभियान का बुधवार से शुभारंभ हुआ। इस अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र में 48 हजार मवेशियों को टीका लगाया जाएगा। बांकेगंज पशु चिकित्सालय के डॉ. अंकुर वर्मा ने बताया कि ज्यादा समय गोवंश के पानी में खड़े होने के कारण बीमारी की आशंका बढ़ती है। पशुओं में तेज बुखार, मुंह में घाव होना,चारा न खाना और त्वचा में दानें निकलना यह खुरपका और मुंहपका के लक्ष्ण हो सकते हैं। क्षेत्र में टीकाकरण करने के लिए नौ टीमें गठित की गई हैं। संवाद