फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लकड़ी भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा, मजदूर की मौत

लकड़ी भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा, मजदूर की मौत

Mon, 01 Oct 2018 05:32 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा, मजदूर की मौत
01एलकेएच 451,452
विज्ञापन

लकड़ी भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा, मजदूर की मौत
ट्रैक्टर का पिछला टायर फटने से हुआ हादसा
सेमल भरकर रौलीपुरवा प्लाईवुड मिल जा रहा था ट्रॉला
परमिट न होने पर वनविभाग ने किया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। ओवरलोड सेमल भरकर एक प्लाईवुड फैक्ट्री जा रहे ट्रैक्टर का पिछले पहिये के टायर का ट्यूब अचानक फट गया, जिससे अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर ट्रॉला समेत हंजरा फार्म के पास पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर की लकड़ी के बोटों के नीचे दबकर मौत हो गई। चालक समेत तीन मजदूरों की जान बच गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया है। उधर, बिना परमिट चोरी से सेमल काटने के कारण वन विभाग ने भी जुुर्माना किया है।
झंडी चौकी क्षेत्र से सेमल का कटान करके सोमवार सुबह ट्रैक्टर चालक ट्रॉला में लकड़ी भरकर रौलीपुरवा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर ले जा रहा था। ट्रैक्टर पर तीन मजदूर सवार थे। पुलिस और वन विभाग से बचने के लिए चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। ढखेरवा-निघासन स्टेट हाइवे पर हंजरा फार्म के पास अचानक ट्रैक्टर का पिछले पहिये के टायर का ट्यूब तेज धमाके के साथ फट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर और ट्रॉला पलटकर सड़क किनारे खाईं में जा गिरा। चालक समेत उस पर दो मजदूरों ने किसी तरह ट्रैक्टर से फांदकर अपनी जान बचाई, लेकिन तीसरा मजदूर कस्बे के मोहल्ला शिवपरी निवासी 30 वर्षीय मटरू लकड़ी के नीचे दब गया। सुबह टहलने निकले सुक्खन पुरवा निवासी कुछ लोगों ने ट्रैक्टर पलटा हुआ देखा। पास गए तो देखा कि एक युवक नीचे दबा था। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग असफल रहे। रकेहटी के खालिद ने पीआरवी को फोन पर सूचना दी। यूपी-100 के सिपाही रामबली और दुष्यंत ने रकेहटी से जेसीबी मंगवाकर किसी तरह से लकड़ी हटवाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई चुन्नू की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा निवासी चालक प्रहलाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक मटरू के परिवारवालों का रोरोकर बुरा हाल था। उधर, वनविभाग ने लकड़ी का परमिट न होने पर जुर्माने किया है।
विज्ञापन

000
बाक्स में
कबाड़ ट्रैक्टरों से ढोई जाती है लकड़ी और मिट्टी
लकड़ी की ढुलाई करने के लिए अधिकतर कबाड़ वाले ट्रैक्टरों से लकड़ी की ढुलाई की जाती है। सिंगाही, तिकुनियां और निघासन में कई ऐसे ट्रैक्टर पुलिस ने कब्जे में लिए हैं, जिनके कागज नहीं है। वह थानों में खड़े सड़ रहे हैं। बताते हैं कि पुलिस और वनविभाग से बचने के लिए इन ट्रैक्टरों का प्रयोग किया जाता है। पुलिस में फंसने के बाद ट्रैक्टर छुड़ाने का झंझट नहीं रहता है। रात के अंधेरे में एक लाइट जलाकर लकड़ी और मिट्टी बालू की ढुलाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
वर्जन.....
गलत काम करने वाले ट्रैक्टरों के कागज न होने की जानकारी मिली है। जिन ट्रैक्टरों के कागज नहीं हैं। उनकी जांच करके उनको सीज किया जाएगा। सोमवार को हंजारा फार्म में हुए हादसे में भी ट्रैक्टर के कागज नहीं मिले हैं। ट्रैक्टर चालक और उसके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सविरत्न गौतम सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed