{"_id":"5b536ed54f1c1b4a748b6364","slug":"101532194517-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर शिविर की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर शिविर की हुई शुरूआत
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 21एलकेएच404, 405
दुधवा में शुरू हुआ एलीफेंट हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप
दो दिन भीरा हाथी कैंप और दो दिन सलूकापुर में होगा चेकअप
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। भीरा स्थित हाथी कैंप में दुधवा टाइगर रिजर्व एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सौजन्य से एलीफेंट हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें असम से आए विशेषज्ञों ने हाथियों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया। यह कैंप चार दिनों तक चलेगा जिसमें दो दिन भीरा और दो दिन सलूकापुर में कैंप के जरिए चेकअप किया जाएगा। साथ ही उनकी हेल्थ प्रोफाइल भी तैयार की जाएगी। इस दौरान डीडी महावीर कौजलगि ने शिविर का उद्घाटन किया।
पर्यटकों को जंगल की सैर कराने और वन सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग करने वाले दुधवा के पालतू हाथियों के रक्त, मल मूत्र की जांच की गई। साथ ही हाथियों को पौष्टिक और पसंदीदा भोजन परोसा गया। शिविर में बोलते हुए डीडी ने बताया कि असाम से आए विशेषज्ञ असाम वेटनरी कालेज के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. केके शर्मा एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के पशु चिकित्सक डॉ. परीक्षित से दुधवा के हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हेल्थ प्रोफाइल बनाने के लिए अनुरोध किया गया था। जिसके तहत हाथी कैंप में दो दिनों तक उनका हेल्थ प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। जबकि दो दिन सलूकापुर के हाथी कैंप में इस शिविर का आयोजन होगा। बताया कि फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडेय के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में हाथियों की देखरेख, रखरखाव के साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी बातों को बारीकी से देखा जाएगा तथा कमी होने पर उनका समुचित इलाज भी किया जाएगा। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के समन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ दुधवा के सभी हाथियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उनके प्रबंधन में दुधवा को हर संभव प्रयास करेगा। कैंप में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन, परियोजना अधिकारी रोहित रवि, सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव, करतनिया घाट फांउडेशन के फजलुर्रहमान, वन दरोगा आरपी राणा, वनरक्षक अवधेश कुमार के साथ ही इरशाद अहमद, सुशील कुमार, हरी प्रसाद एवं शफीक आदि महावत मौजूद रहे।
-----------
हाथियों की स्वास्थ्य प्रोफाइल पुस्तिका होगी तैयार
डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि एफडी रमेश पांडेय के निर्देश पर वन्यजीव पशु चिकित्सा विशेषज्ञों से सुझाव लेकर टाइगर रिजर्व के सभी हाथियों की स्वास्थ्य प्रोफाइल पुस्तिका भी तैयार की जाएगी जिसमें हाथियों का समस्त विवरण दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------
एलीफेंट प्रबंधन योजना भी होगी तैयार
विशेषज्ञों की तरफ से एलीफेंट प्रबंधन योजना भी तैयार की जाएगी। जिसमें हाथियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समुचित भोजन और उसके लिए मेस आदि बनाया जाएगा। साथ ही मेनू कार्ड तैयार कर हाथियों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा जाएगा।
------------
कैंप की समाप्ति पर हाथियों की होगी दावत
कैंप की समाप्ति पर हाथियों को दावत दी जाएगी, जिसमें उनके पसंद के फल, सब्जियां, रोटी एवं गुड़ आदि परोसा जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।