फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   धूल भरी आंधी से होर्डिंग छप्पर उड़े, फसल को भी नुकसान 19-02-52

धूल भरी आंधी से होर्डिंग छप्पर उड़े, फसल को भी नुकसान 19-02-52

Mon, 05 Mar 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
धूल भरी आंधी से होर्डिंग छप्पर उड़े, फसल को भी नुकसान 19-02-52
धूल भरी आंधी से होर्डिंग
विज्ञापन

छप्पर उड़े, बिजली बाधित
- बिजुआ, मझगईं और पलियाकलां क्षेत्र में तेज आधी में गेहूं की फसल गिरी
लखीमपुर खीरी।
रविवार को धूल भरी आंधी चलने से सड़क किनारे लगीं होर्डिंग एवं छप्पर हवा के साथ उड़ गए। वहीं सड़क से गुजरने वाले दो पहिया वाहनों ने सुरक्षित जगह शरण ली। वहीं जिले में कई स्थानों पर केबल-खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
बिजुआ। रविवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी के चलते रास्ते के किनारे लगी होर्डिंग एवं गांवों में लोगों के छप्पर पलट गए। वहीं कुछ इलाके में गन्ने एवं गेहूं की फसल आंधी में गिर गई।
विज्ञापन

उचौलिया। रविवार शाम को आई आंधी से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो सोमवार को बीस घंटे बाद बहाल हो सकी। क्षेत्र के वनकागांव, मोहदियापुर, वरनैया समेत कई गांवों के उपभोक्ता बीस घंटे तक परेशान रहे। इस संबंध में जेई मनीष गौड़ ने बताया कि पोल टूटने की वजह से और फीडर लंबा होने के कारण सप्लाई बहाल होने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि उचौलिया समेत कई गांवों की 11 हजार केवी बिजली लाईन जर्जर होने और लाईन के पास पेड़ होने और जर्जर पोल होने के कारण तेज हवा चलने पर पेड़ गिरने से लाइन ब्रेकडाउन हो जाती है। इसके अलावा जर्जर पोल भी हवा में टूट जाते हैं। जिससे बिजली सप्लाई बहाल करने में अधिक समय लग जाता है। उपभोक्ताओं ने बिजली लाईन की मरम्मत की मांग की है।
पलियाकलां। रविवार की देर शाम धूल भरी आंधी से कई जगहों पर किसानों की गेहूं की फसल गिर गई है। वहीं कई घरों की टीन भी उड़ गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मझगईं। रविवार शाम को धूल भरी आंधी आने से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं तेज आंधी में लोगों के घरों पर चढ़ीं टिनें उड़ गईं। साथ ही किसानों का कई एकड़ गेहूं की फसल गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed