{"_id":"605cd3c68ebc3ec8be55620f","slug":"101-pairs-of-a-couple-considering-agni-as-a-witness-lakhimpur-news-bly441836880","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हुए 101 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हुए 101 जोड़े
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। समाज कल्याण विभाग द्वारा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 101 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे का वरण किया।
बृहस्पतिवार को लखीमपुर रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज जूनियर विभाग के मैदान में समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनुज धर्मेंद्र गिरि मोंटी, विशिष्ट अतिथि बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र ने पूजन करके किया। भव्य पांडाल में सजी विवाह वेदी पर गायत्री परिवार के आचार्य सत्यनारायण वर्मा, प्रेमकुमार दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुंभी ब्लॉक के 81 और बिजुआ ब्लॉक के 20 जोड़ों का विवाह करवाया। बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वधू के खाते में 35 हजार सहायता अनुदान और 10 हजार रुपये अन्य व्यय के लिए भेजे जाएंगे। इस मौके पर जवाहर वर्मा, विमल वर्मा, राम गुलाम पांडे, एडीओ समाज कल्याण रामवीर सिंह, प्रेम कुमार, सरदार सिंह राना, विनोद भार्गव, दिलीप यादव मौजूद रहे।