फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10 thousand rupees stolen from villager's bike

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण की बाइक से 10 हजार रुपये चोरी

Thu, 07 Aug 2025 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees stolen from villager's bike
मझगईं। बम्हनपुर कस्बा में बुधवार को दौलतापुर मार्ग पर बाल कटवाने गए एक ग्रामीण की बाइक से 10 हजार रुपये चोरी हो गए। बाइक पर टंगे झोले में रुपये रखे थे और पूरी घटना सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है।
विज्ञापन


दौलतापुर निवासी राजू पांडेय ने बताया कि बुधवार को वह पंजाब एंड सिंध बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर दौलतापुर मार्ग स्थित एक हेयर कटिंग की दुकान पर पहुंचे और बाहर बाइक खड़ी कर बाल कटवाने लगे। इस दौरान शातिर चोर जो बैंक से उसका पीछा कर रहे थे और मौका पाकर बाइक पर टंगे झोले में रखे दस हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि तहरीर मिली है और सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed