{"_id":"5f5fb2018ebc3e56a01fa029","slug":"1-men-died-and-1-injured-in-a-road-accident-lakhimpur-news-bly4198275162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह टहलने निकले छात्र समेत दो को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह टहलने निकले छात्र समेत दो को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
निघासन में रोते-बिलखते परिवार के लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
निघासन (लखीमपुर खीरी)। सुबह टहलने निकले गांव सुक्खनपुरवा निवासी एक छात्र और रकेहटी निवासी उसके साथी को पिकअप ने निघासन पलिया रोड पर धर्मकांटे के पास रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव सुक्खनपुरवा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पुत्र अंकित (22) अपने दोस्त रकेहटी निवासी इरफान के पुत्र गुलशन उर्फ सद्दाम (24) के साथ रोज की भांति सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए निघासन -रकेहटी मार्ग पर गया था। अंकित और गुलशन दौड़ लगा रहे थे। तभी प्रभात धर्मकांटा के पास ढखेरवा से निघासन की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को रौंद दिया। पिकअप में फंसने के कारण अंकित रगड़ता हुआ कुछ दूर तक चला गया। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे आ रहे गांव सुक्खनपुरवा निवासी नासिर और उनके अन्य साथियों ने पिकअप का पीछा किया, लेकिन चालक पिकअप लेकर भाग निकला। लोगों ने हादसे की सूचना दोनों के परिवार वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे लखनऊ के वजीर गंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जाती है। मृतक अंकित अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। अंकित के चाचा दिलीप और उसकी मां मनोकुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल है। दिलीप ने बताया कि अंकित आर्मी में जाना चाहता था, इसीलिए वह उसकी तैयारी बीते तीन महीने से कर रहा था। वह बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका पेपर वाईडी कॉलेज में 25 सितंबर को था।
मार्निंग वॉक के समय रखें इन बातों का ध्यान
-बहुत अंधेरे में टहलने न निकलें, सड़क के किनारे-किनारे चलें, अंधेरे में जाने पर उजाले की कोई चीज साथ लेकर चलें, सड़क को किसी तरह की कोई एक्सरसाइज न करें, समूह में हैं तो पूरी सड़क पर बिखर कर न चलें। वाहनों को आने-जाने का पर्याप्त रास्ता दें, जूता, चप्पल आदि पहनकर चलें ताकि जीव जंतुओं के काटने का खतरा न रहे।
विज्ञापन
लोहे की सरिया भरी ट्रॉली पलटी बाल-बाल बचे लोग
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर सीओ आफिस से पहले एक सरिया भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही की राहगीर बाल-बाल बच गए।
पलिया नगर की संपूर्णानगर रोड पर काफी चहल-पहल रहती है। दिनभर वाहनों की आवाजाही भी लगी रहती है। सोमवार को बाईपास रोड से सरिया आदि लेकर एक ट्रॉली संपूर्णानगर की ओर जा रही थी। सीओ कार्यालय से कुछ पहले ही अचानक अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। इससे उधर से गुजरने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। पास ही पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर निकल रहे लोग भी सहम गए। काफी देर तक रोड पर भीड़ लगी रही।
सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफर
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जिगनहा निवासी रामनिवास (32) और महेंद्र (50) बाइक से जा रहे थे। गोला लखीमपुर मार्ग पर जलालपुर मोड़ के पास एक सिपाही की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वह दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।