फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1.44 to 32 farmers Million prize shared

32 किसानों को 1.44 लाख के पुरस्कार बांटे

Wed, 23 Dec 2015 11:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 23 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
1.44 to 32 farmers Million prize shared
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया, जिसमें 32 किसानों को 1.44 लाख रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें अलग-अलग फसलों के उत्पादन में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे किसान शामिल हैं, जिन्हे कृषि के अलावा उद्यान, पशुपालन और गन्ना विभाग ने क्राप कटिंग परिणाम के आधार पर चिह्नित किया है। कृषि विभाग ने आठ, उद्यान, गन्ना और पशुपालन ने भी आठ-आठ किसानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

छाउछ स्थित कृषि भवन कार्यालय परिसर में हुए किसान सम्मान समारोह में सीडीओ नितीश कुमार ने कहा कि कृषि विविधीकरण पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि के साथ ही उद्यान, पशुपालन तथा मत्स्य पालन पर भी ध्यान दें, जिससे उनकी आय वृद्धि के साथ उत्पादन का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। एलडीएम वीके सक्सेना ने कहा कि बेहतर प्लेटफार्म प्राप्त करने के लिए किसान क्लब बनाने चाहिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कामधेनु योजना और पोल्ट्री फार्म स्थापित करने पर जोर दिया। इसके बाद किसानों को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें विधायक रामसरन और सीडीओ नितीश कुमार ने किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव, सहायक निदेशक मत्स्य अनिल गुप्ता, कृषि रक्षा अधिकारी  श्याम सुंदर, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेंद्र चौधरी, बलिराम वर्मा, कृषि वैज्ञानिक पीके बिसेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये किसान सम्मानित
कृषि विभाग ने खरीफ फसल के संकर धान में प्रथम स्थान हासिल करने वाले रामकेश निवासी बम्हनपुर-फूलबेहड़, द्वितीय स्थान पर रहे निशान सिंह निवासी बांसी-बिजुआ, उर्द की खेती में प्रथम स्थान पाए शिवराज सिंह निवासी बढ़रिया-बेहजम, द्वितीय स्थान पर रहे वीरेंद्र कुमार निवासी परसेहरी खुर्द-फूलबेहड, रबी फसल में प्रथम आए बालगोविंद निवासी इच्छनपुरवा-धौरहरा, द्वितीय रहे दिनेश कुमार निवासी इच्छनपुरवा-धौरहरा, मसूर की खेती में प्रथम रहे गया प्रसाद निवासी नौगवां-बिजुआ और द्वितीय रहे प्रेमराज निवासी चौरिया-बॉकेगंज को सम्मानित किया। इसी तरह उद्यान विभाग ने अगमित कुमार निवासी लगुचा-लखीमपुर, माया देवी पत्नी नत्था लाल निवासी बाछेपारा-बेहजम, वेदनाथ निवासी मूड़ाधामू-लखीमपुर, लोकेश कुमार निवासी मनिकापुर-लखीमपुर, वीरेन्द्र कुमार निवासी मूड़ाधामू-लखीमपुर, श्रीकृष्ण मौर्य निवासी मनिकापुर-लखीमपुर, लखवेंद्र सिंह निवासी हजरतपुर-बॉकेगंज, समलिया प्रसाद सरैंया-बेहजम, गन्ना विभाग ने श्रवण कुमार निवासी दुधवा, अनिल कुमार निवासी जीराबोझी-पसगवॉ, कुलविन्दर सिंह निवासी सुभाषनगर-गोला, बलवीर सिंह बमनगर-पलिया, शारदा प्रसाद निवासी परसिया-नकहा, अजीत सिंह निवासी शीतलपुर-नकहा, कशमीर सिंह खम्भारखेड़ा-फूलबेहड़, इजहार निवासी देवरिया-फूलबेहड़ को सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को सात हजार और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को पांच हजार की दर से आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाल लगाकर दी जानकारी
कृषि विभाग, मृदा  परीक्षण अनुभाग, कृषि रक्षा अनुभाग, पशुपालन विभाग, मां. शारदे अचार मुरब्बा केन्द्र, भूमि एवं जल संसाधन विभाग, उद्यान विभाग, मूसाराम शिवराम दास फर्टिलाइजर, जय नरायन फर्टिलाइजर, रेशम विभग, गन्ना विभाग, भूमि सेना योजना (भूमि संरक्षण जिला योजना) द्वारा स्टाल लगाकर  अपने-अपने विभाग के साहित्य का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed