फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1.27 lakh farmers There ruined crops

1.27 लाख किसानों की फसलें हुईं चौपट

Mon, 13 Apr 2015 06:57 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 13 Apr 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
1.27 lakh farmers There ruined crops
मार्र्च और अप्रैल में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से जिले भर के 1,27,657 किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। बर्बाद फसलों की नई सर्वे रिपोर्ट डीएम ने शासन को भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार एक लाख 27 हजार 657 किसान ऐसे मिले हैं, जिनकी 33 प्रतिशत से अधिक फसल का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इन किसानों को 38 करोड़ 36 लाख 32 हजार 324 रुपये का मुआवजा देना होगा, जिसके लिए शासन से धनराशि की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

पहले भारत सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक फसलों को कम से कम 50 फीसदी या इससे अधिक नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा दिया जाता था। इस बार सरकार ने किसानों की दयनीय हालत को देखते हुए मुआवजे के मानकों में संशोधन किया है, जिसके मुताबिक कम से कम 33 फीसदी या इससे अधिक फसलों का नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। नई सर्वे रिपोर्ट इसी आधार पर तैयार की गई है, जिसमें लघु/मध्यम और सीमांत किसानों को अलग-अलग रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में 2,14,568 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलें बोई गई थीं, जिसमें से 54,821 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलें प्रभावित हुई हैैं। जबकि 28,969 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 1,27,657 किसानों की खड़ी फसलों को 33 फीसदी या इससे अधिक क्षति हुई है। लिहाजा इन किसानों को मुआवजा देने के लिए 38 करोड़ 36 लाख 32 हजार 324 रुपये की दरकार है, जिसकी डिमांड शासन से की गई है।
विज्ञापन


गेहूं की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। छोटे-मझोले किसानों की 23095 हेक्टेयर गेहूं की फसल चौपट हुई है, जबकि बड़े किसानों की 5484 हेक्टेयर गेहूं की फसल खराब हुई है। इसी तरह सरसों की 248 हेक्टेयर, मसूर की 92 हेक्टेयर, आलू की 29.100 हेक्टेयर समेत अन्य में 188.700 हेक्टेयर फसलों को 33 फीसदी से अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
फसलों का कुल क्षेत्रफल     2,14,568 हेक्टेयर
प्रभावित फसलें                54,821 हेक्टेयर
33 फीसदी सेे अधिक क्षति    28,969 हेक्टेयर
पीड़ित किसानों की संख्या     1,27,657
मुआवजे की मांग            38,36,32,324 रुपये

नए शासनादेशों के मुताबिक सर्वे कार्य पूरा कराते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। 1,27,657 किसान चिह्नित किए गए हैं, जिनकी फसलों को 33 फीसदी या इससे अधिक नुकसान हुआ है। शासन से 38.36 करोड़ रुपये की मांग की गई, जिसके प्राप्त होने पर पीड़ित किसानों को राहत राशि वितरित की जाएगी।
-हरिकेश चौैरसिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed