{"_id":"11ebb666d184d6272b907766431cfaaa","slug":"laden-arrested-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को छकाया लेकिन आखिरकार यूपी में पकड़ा गया 'लादेन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को छकाया लेकिन आखिरकार यूपी में पकड़ा गया 'लादेन'
मेरठ/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में रंगदारी के मामले में वांटेड चल रहे आस मोहम्मद उर्फ लादेन को मेरठ में दबोच लिया गया। हालांकि इससे पहले उसने पुलिस को खूब छकाया।
विज्ञापन
मेरठ में कचहरी में दिखाई देने के बाद पुलिस उसके पीछे लगी, लेकिन वह बचकर निकल भागा। उसका हुलिया बताते हुए वायरलेस से सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद उसे लालकुर्ती क्षेत्र में दबोचा गया।
विज्ञापन
मूलरूप से बागपत के गांव रटौल निवासी आस मोहम्मद उर्फ लादेन वर्तमान में ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित जादूगर वाली गली में रहता है। उसके खिलाफ मार्च में लिसाड़ी गेट थाने पर क्षेत्र के एक राशन डीलर की ओर से रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट जेएस पुंडीर ने बताया कि आस मोहम्मद को पकड़ने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। बृहस्पतिवार दोपहर कचहरी में टहलते हुए मुखबिर ने देख लिया और सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लगी, लेकिन वह कचहरी से निकल गया।
इसके बाद अन्य थानों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई। लालकुर्ती थाना पुलिस ने पैंठ बाजार के पास से उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट ने बताया कि आस मोहम्मद के खिलाफ बागपत के खेकड़ा थाना सहित अन्य थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि आरोपी आस मोहम्मद खुद को सपा नेता भी बताता है।