{"_id":"664a636b5cb21c9911030014","slug":"youth-who-went-to-study-btech-in-kanpur-dies-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117047-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कानपुर में बीटेक की पढ़ाई करने गए युवक हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कानपुर में बीटेक की पढ़ाई करने गए युवक हादसे में मौत
Mon, 20 May 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कानपुर में बीटेक की पढ़ाई करने गए सुभाष नगर उत्तरी के युवक की हादसे में मौत हो गई। रविवार की सुबह शव आया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मा शंकर चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र विशाल आईआईटी कानपुर में बीटेक की पढ़ाई करने गए थे। शनिवार की शाम अपने मित्र के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। विशाल बाइक पर पीछे बैठे थे। एक टेंपो अनियंत्रित होकर बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विशाल दो भाइयों में बड़े थे। संवाद