{"_id":"659afc7c68c874f50807a348","slug":"youth-wandering-for-income-and-residence-certificate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-10621-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आय व निवास प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आय व निवास प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे युवा
Mon, 08 Jan 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने के लिए निवास व आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए युवा भटक रहे है। ऑनलाइन आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। इससे उनकाे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
युवाओं का कहना है कि आय प्रमाण पत्र के लिए तहसीलदार व निवास बनवाने के लिए एसडीएम के पोर्टल पर ऑनलाइन करने की व्यवस्था है। लेकिन आवेदन ऑनलाइन होने के बाद संबंधित पोर्टल से कर्मचारी समय से रिपोर्ट प्रेषित नहीं लागा रहे हैं या हफ्तों लगा रहे हैं। इस वजह से आवेदकों को समय से निवास व आय प्रमाण पत्र मिल पा रहा है। ज्यादातर सरकारी भर्तियों के लिए आय और निवास प्रणाम पत्र मुख्य दस्तावेज है। काफी संख्या में आवेदकों ने आय और निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन उनका आरोप है कि तहसील प्रशासन के उदासीनता के चलते समय से प्रणाम पत्र जारी नहीं हो रहे है। आवेदक राहुल कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, सुधीर कुमार राय, अशोक कुशवाहा, हरिवंश प्रसाद आदि ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि पोर्टल पर आए आवेदनों के समय से रिपोर्ट प्रेषित किए जाए। इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया कि पोर्टल पर आये सभी आवेदनों को समयबद्ध तरीके से संबंधित कर्मचारी को प्रेषित करने का निर्देश है। लापरवाही के लिए संबंधित कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।