Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth threatened with being shot for trying to stop tree-felling; villagers catch one person

Kushinagar News: पेड़ काटने से रोकने पर युवक को गोली मारने की धमकी, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा

Sat, 07 Nov 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth threatened with being shot for trying to stop tree-felling; villagers catch one person
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर में नहर की पटरी पर यूकेलिप्टस का हरा पेड़ काट रहे लोगों ने एक युवक को गोली मारने की धमकी दी। युवक जान बचाने के लिए नहर में कूद गया। सूचना पर ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भुजौली बुजुर्ग निवासी अनिल यादव भोर में केले के खेत की रखवाली करने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नहर की पटरी पर कुछ लोगों को यूकेलिप्टस का पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादते देखा। अनिल के अनुसार, उन्हें अपनी ओर आता देख लकड़ी काट रहे लोगों में से एक ने गोली मारने की धमकी दी। इससे घबराकर वह नहर में कूद गए और ग्रामीणों को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। पीछा कर ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और गांव ले जाकर बंधक बना लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना पर रेंजर अमित तिवारी, वन दरोगा सदानंद यादव और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पीड़ित और मुख्य आरोपी दोनों का नाम अनिल यादव है। वनरक्षक चंद्रप्रकाश सिंह ने हनुमानगंज थाने में तहरीर देकर अनिल यादव, अरविंद यादव और मनोज यादव को नामजद किया है। हनुमानगंज थानाध्यक्ष दिविजय नारायण राय ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। वन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed