{"_id":"6591c3989433a88f1a021446","slug":"youth-stranded-in-dubai-returns-to-his-country-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10236-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुबई में फंसे युवक की हुई वतन वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुबई में फंसे युवक की हुई वतन वापसी
Mon, 01 Jan 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नंदलाल छपरा गांव निवासी प्रिंस कुमार एजेंट के गलती से दुबई में छह माह से फंसा हुआ था। उसका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण हो रहा था। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने प्रवासी मदद फाउंडेशन को दी। उनकी मदद से युवक रविवार की सुबह सकुशल घर वापसी हुई।
विशुनपुरा ब्लाॅक के नंदलाल छपरा निवासी प्रिंस कुमार एजेंट के झांसे में आकर करीब छह माह पहले दुबई के अब्बू धाबी नौकरी की तलाश में गया था। वह वहां लकड़ी काम करने के लिए गया था। लेकिन वहां पहुंचने पर कंपनी ने उन्हें काई काम नहीं दिया। युवक जब कंपनी के लोगों से काम मांगा तो उसके साथ वहां के लो उसके शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी प्रिंस ने किसी तरह परिजनों को दिया। जानकारी दोहा कत्तर में रह रहे विनोद पटेल को हुई। उन्होंने सोशल मीडिया के सहारे प्रवासी मदद फाउंडेशन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव विजय मद्धेशिया को मामले से अवगत कराया। इसके बाद संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार राजन कुमार ने लीगल कागजात तैयार कर भारतीय दूतावास दुबई और विदेश मंत्रालय नई दिल्ली को जानकारी दी। दुबई स्थित संस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय को बताया तो वे पीड़ित से बात कर सारी जानकारियां हासिल की और दुबई प्रतिनिधि राज साहनी को बताकर मामले को दूतावास को अवगत कराया। इसके बाद प्रिंस को रविवार को सकुशल घर वापस भिजवाया।