फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth returned on bail assaulted, pregnant woman also injured

Kushinagar News: जमानत पर लौटे युवक से मारपीट, गर्भवती महिला भी घायल

Wed, 14 Feb 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Youth returned on bail assaulted, pregnant woman also injured
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव के बसंतपुर निवासी युवक मंगलवार को शांति भंग में चालान के बाद एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। घर लौटते ही कुछ लोगों ने उसे और गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का सीएचसी विशुनपुरा में इलाज रहा है।
विज्ञापन


सोनवल बसंतपुर में दो माह पूर्व रास्ते को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया था। न्यायालय की तरफ से नोटिस आया था। मंगलवार को सुग्रीव जमानत करा कर घर लौटा तो शाम करीब साढ़े 6 बजे रामाधार के पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। 25 वर्षीय सुग्रीव का सिर फट गया, वहीं इनकी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी पूनम भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मंसाछापर पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी विशुनपुरा भेजवाया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी भी सीएचसी पहुंचे घायलों से जानकारी ली। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed