फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   youth of the district died in the violence in Secunderabad

Kushinagar News: सिकंदराबाद में हुई हिंसा में जिले के युवक की मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
youth of the district died in the violence in Secunderabad
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछपरा गांव के युवक की सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हिंसा के दौरान मौत हो गई। वह होली पर हैदराबाद से घर लौट रहा था। वहां कामगारों के बाबत उपजी हिंसा के दौरान यह घटना हुई। मृत व्यक्ति की जेब में मिले मोबाइल फोन से जीआरपी ने उनके घरवालों को कॉल करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंसाछपरा निवासी महंत कुशवाहा (45) लगभग आठ माह पहले तेलंगाना के हैदराबाद में बढ़ई का कार्य करने गए थे। वहीं रहकर काम करते थे। उत्तर भारतीय कामगारों पर हो रहे हिंसक हमले से माहौल खराब होने के चलते होली पर घर लौट रहे थे। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब छह बजे जीआरपी ने उनकी जेब में मिले मोबाइल फोन से घर के लोगों को घटना की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, रेलवे पुलिस ने बताया कि महंत के सिर और आंख में गंभीर चोट लगी है। उनके कान से खून निकलने की जानकारी दी गई। महंत ने परिजनों को बुधवार की शाम चार बजे तक घर आ जाने की सूचना फोन पर दी थी। होली की खुशी मना रहे परिवार में इस घटना की सूचना से अचानक चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी गांव में फैलते ही हर कोई अवाक रह गया। महंत पर ही पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। पत्नी पूनम व तीन अविवाहित पुत्रियां मनीषा, संजना, निशा व पुत्र अनूप के परवरिश का भार था। परिजन शव लाने के लिए सिकंदराबाद रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed