{"_id":"66c67fbc64c551058a0db0f4","slug":"youth-murdered-for-protesting-against-raw-liquor-case-against-three-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-121907-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कच्ची शराब का विरोध करने पर युवक की हत्या, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कच्ची शराब का विरोध करने पर युवक की हत्या, तीन पर केस
Thu, 22 Aug 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
कसया। अवैध तरीके से वार्ड में कच्ची शराब बेचने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। शाम को घर से लापता युवक की लाश नहर में खून से सनी मिली। इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने शव को नहर से बाहर निकाला। युवक के सिर, गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कच्ची शराब बेचने का विरोध करने पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 महंत अवेद्यनाथ नगर के सिसवा निवासी 27 वर्षीय निजामुद्दीन मंगलवार की शाम को कुछ देर में आने की बात कह घर से निकले। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए और उनकी तलाश करने लगे, लेकिन पता नहीं चला। सुबह मोहल्ले के लोगों ने वार्ड के सिसवा-सूखा टोला मार्ग पर नहर में निजामुद्दीन की लाश देखी और शोर मचाया। परिजन और मोहल्ले के लोग पहुंच गए। लाश औंधे मुंह नहर में पड़ी थी, सिर और चेहरे से खून निकल रहा था। सूचना पर कसया पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता शफी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिस स्थान पर उसके बेटे की हत्या हुई है उसी नहर पर कच्ची शराब अवैध तरीके से बेची जाती है। इसका विरोध निजामुद्दीन करता था। इसके प्रतिशोध में कच्ची शराब के धंधे में लिप्त लोगों ने रॉड, लाठी, ठंडे और धारदार हथियार से वार कर हत्या किया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह नगर अनिरूधवा निवासी अशोक सिंह, मोहन गोड़ और प्रशांत यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।