फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in road accident dies

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Mon, 01 Apr 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
कसया। नगर के सपहा मार्ग स्थित नौका टोला के खरदरपुल के पास शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें सीएचसी कसया पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीर सावरकर नगर (सबया) निवासी मेहताब आलम (25) बाइक से किसी काम से ठाड़ीभार गए थे। देर शाम को लौटते समय कसया-सपहा मार्ग स्थित नौका टोला खरदरपुल के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए थे। इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed