{"_id":"65985d064139a59afe0cfc78","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10496-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Sat, 06 Jan 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा के पडरौन मडुरही के धुसा टोला के पास बृहस्पतिवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
बांसगांव खलवा टोला निवासी रामाधार साहनी (40) मछली बेचने का व्यवसाय करते हैं। बृहस्पतिवार को मछली बेचने दुदही बाजार आए थे। शाम को वे बाइक से घर जा रहे थे। पडरौन मडुरही गांव के धुसा टोला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों ने दोनों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रामाधार की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल विशुनपुर बरियापट्टी निवासी अरुण की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।