फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in road accident dies during treatment.

Kushinagar News: बवंडर की तबाही के बाद गृहस्थी सहेजने में जुटे ग्रामीण

Sat, 06 Jun 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment.
खड्डा। सिसवा गोपाल गांव में बृहस्वापतिवार शाम आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई थी। बवंडर के असर से कई परिवारों के आशियाने क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए तथा बिजली के पोल और टीन शेड भी नुकसान की चपेट में आ गए। शुक्रवार को पूरे दिन ग्रामीण अपने-अपने घरों की मरम्मत, उड़े छप्परों को ठीक करने तथा बिखरे सामान को सुरक्षित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बवंडर इतना तेज था कि रामनारायण कुशवाहा, फेकू दिवान सहित क इ की झोपड़ी का छप्पर पूरी तरह उड़ गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों के टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। गांव में कई बड़े-बड़े पेड़ गिर गए, जबकि कुछ घरों के ऊपर लगी पानी की टंकियां भी टूटकर गिर पड़ीं, जिससे अतिरिक्त नुकसान हुआ। बवंडर के कारण बिजली के पोल प्रभावित होने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी बाधित रही ,जो दूसरे दिन कुछ हिस्से में बहाल हो गयी है। मौसम सामान्य होने के बाद लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया,रिपोर्ट के बाद नियमानुसार अनुमन्य सहायता प्रशासन से मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। गांव में अब भी लोग क्षतिग्रस्त मकानों, झोपड़ियों और अन्य सामानों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed