{"_id":"6678aed4be0553a5e4072486","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118713-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज दौरान मौत
Mon, 24 Jun 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर शनिवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को एंबुलेंस से पिपराइच सीएचसी भेजवार्ठ। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के गांव डांगिपार निवासी सुरेंद्र निषाद (34) बोदरवार की तरफ से घर जा रहे थे। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेंदुरिया विशुनपुर के टोला गुदरहिया के पहुंचे तो किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों के टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सुरेंद्र को अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से पिपराइच सीएचसी भेजवाया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।